Ashadha Amavasya 2022 Upay: पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Ashadha Amavasya 2022 Upayआषाढ़ मास की अमावस्या को पितृ तर्पण करने और श्राद्ध कर्म करना शुभ माना जाता है। श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और आपकी कुंडली से पितृ दोष दूर होते हैं।
नई दिल्ली, Ashadha Amavasya 2022 Upay: आषाढ़ मास में पड़ने वाली अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाता है। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का श्राद्ध करना शुभ माना जाता है। इस दिन तर्पण और श्राद्ध करने से पितरों को मुक्ति मिलती हैं और वह प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। घर में सुख-शांति, धन संपत्ति पाने और कुंडली से पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए आषाढ़ अमावस्या के दिन कुछ उपाय करना काफी शुभ होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हलहारिणी अमावस्या के दिन कुछ पितर संबंधी उपाय करने से पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ अमावस्या के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।
हलहारिणी अमावस्या का शुभ मुहूर्त
आषाढ़ अमावस्या तिथि आरंभ: 28 जून 2022, मंगलवार को सुबह 5 बजकर 53 मिनट से शुरू
आषाढ़ अमावस्या तिथि समाप्त: 29 जून 2022,बुधवार को सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 9 बजकर 10 मिनट से शुरू लेकर 10 बजकर 58 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 34 मिनट से लेकर 12 बजकर 29 मिनट तक
पितृदोष से निजात पाने के लिए करें ये उपाय
पीपल में चढ़ाएं जल
हलहारिणी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही फूल, अक्षत और काले तिल चढ़ाएं और अपने पूर्वजों को याद करके माफी मांगे और उनका आशीर्वाद लें।
भगवान शिव की करें पूजा
हलहारिणी अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके लिए इस दिन शिव मंदिर में जाकर जल अर्पित करें। इसके साथ ही 21 आक के फूल, बेलपत्र चढ़ाएं। इससे लाभ मिलेगा।
पेड़ लगाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , हलहारिणी एकादशी के दिन पीपल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पीपल का पौधा जरूर लगाएं। आप चाहे तो पीपल के साथ आंवला, बरगद आदि का भी पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ पितर प्रसन्न होंगे और पितृ दोष से छुटकारा मिलेगा।
करें इस मंत्र का जाप
आषाढ़ अमावस्या के दिन पितृ दोष से छुटकारा पाने के साथ पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस मंत्र का जाप करना शुभ होगा।
ऊँ सर्व पितृ देवताभ्यो नम:।
ऊं प्रथम पितृ नारायणाय नमः:।।
खीर चढ़ाएं
अमावस्या के दिन दूध और चावल से बनी खीर पितरों को खिलाना शुभ होगा। इसके लिए दक्षिण दिशा में पितर की तस्वीर रखें और उसके सामने कंडे की धूनी लगाकर खीर अर्पित करें। ऐसा करने से पितृ दोष से राहत मिलेगी।
कौआ को खिलाएं भोजन
अमावस्या के दिन कौए को श्राद्ध का भोजन कराना शुभ माना जाता है। इसलिए छत पर कौआ के लिए चावल और घी से बने लड्डू रख दें। माना जाता है कि कौआ इन्हें ग्रहण करेंगे, तो पितृदोष से मुक्ति मिल जाएगा।
Pic Credit- Instagram/odisha_plus
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'