यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Angry Zodiac Sign: बेहद गुस्सैल होते हैं इन राशि के लोग, बेवजह इनसे उलझने से पहले सोच लें
Angry Zodiac कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें गुस्सा इस कदर आता है कि वो उस दौरान कुछ भी करने ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Angry Zodiac Sign: कुछ लोग अपनी भावनाओं को काबू करना जानते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें गुस्सा इस कदर आता है, कि वो उस दौरान कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं और कभी- कभी अपना ही नुकसान कर लेते हैं।
हालांकि शांत होने के बाद उन्हें अपने गलती का एहसास हो जाता है। तो चलिए ज्योतिष अनुसार जानते हैं किन राशि के जातक को ज्यादा गुस्सा आता है और कहीं वो आपकी राशि तो नहीं ?
मेष
इस राशि के जातक बहुत ही आवेगी और लापरवाह होते हैं। इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है और इसका असर इनके रिश्तों पर काफी हद तक पड़ता है, जब इन्हें गुस्सा आता है तो इन्हें कोई वजह नजर नहीं आती। ये क्रोध में अंधे हो जाते हैं।
वृषभ
इस राशि के जातक जिद्दी और क्रोधी होते हैं। ये बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं और अपना सारा गुस्सा उस व्यक्ति पर निकालते हैं, जिसके वे सबसे करीब होते हैं।
वे सोचते हैं कि उनका साथी उन्हें समझेगा और आखिर में उन्हें अपना आपा खोने के लिए माफ कर देगा, लेकिन ज्यादातर समय ऐसा नहीं होता है।
सिंह
इस राशि के लोग बहुत दयालु और नरम दिल वाले होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है, तो ये शांत नहीं रह पाते और न ही इन्हें कोई कारण नजर आता है।
साथ ही ये लोग किसी भी बहस में कभी भी पीछे नहीं हटते हैं, क्योंकि वे बहुत मनमौजी और दूसरों पर हावी होने वाले होते हैं।
यह भी पढ़ें : Utpanna Ekadashi 2023: एकादशी के दिन जरूर करें शंख की पूजा, सभी बाधाएं हो जाएंगी दूर
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
