विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Utpanna Ekadashi 2023: एकादशी के दिन जरूर करें शंख की पूजा, सभी बाधाएं हो जाएंगी दूर

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Sun, 03 Dec 2023 12:31 PM (GMT+05:30)

Utpanna Ekadashi 2023 इस महीने एकादशी का व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा ज्योतिष ...और पढ़ें

Utpanna Ekadashi 2023: एकादशी के दिन जरूर करें शंख की पूजा
Utpanna Ekadashi 2023: एकादशी के दिन जरूर करें शंख की पूजा

HighLights

  1. सनातन धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है।
  2. इस महीने एकादशी का व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा।
  3. एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Utpanna Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। भक्त इस दिन श्री हरि विष्णु के लिए उपवास रखते हैं। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस व्रत को रखते हैं उनपर श्री नारायण की पूर्ण कृपा होती है।

इस महीने एकादशी का व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस विशेष दिन पर शंख की पूजा करने का भी विधान है। लेकिन शंख पूजा के कुछ नियम और विधि बताई गई है, जिसके अनुसार ही पूजा पूर्ण मानी जाती है। तो आइए जानते हैं-

शंख पूजन विधि

  • शंख की पूजा करने से पहले माता लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की पूजा अवश्य करें।
  • भगवान विष्णु के सामने दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करें।
  • दक्षिणावर्ती शंख का विधि पूर्वक अभिषेक करें।
  • गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
  • और उसी शंख से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का अभिषेक करें।
  • भगवान के समक्ष दीया जलाएं।
  • भगवान विष्णु के नामों का जाप अवश्य करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि शंख में गंगा जल भरा हो, और फिर पूजा के समाप्त होने के बाद उसे पूरे घर पर छिड़कें।
  • अंत में आरती करें।
  • अगले दिन अपने व्रत का पारण करें।

विष्णु पूजन मंत्र

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः॥

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।

यह भी पढ़ें : Masik krishna Janmashtami 2023: मासिक जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, दूर होंगी संतान संबंधी मुश्किलें

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।