विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amala Yoga: किस्मत वालों के हाथ में होता है यह योग, जीते हैं राजाओं जैसी लग्जरी लाइफ

Published: Mon, 19 Jan 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली में चंद्र, सूर्य और शुक्र पर्वत के उभरे होने तथा चंद्र रेखा के बुध पर्वत ...और पढ़ें

Amala Yoga: अमला योग क्या होता है?

Amala Yoga: अमला योग क्या होता है?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Amala Yoga: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति विशेष के जीवन की पूरी जानकारी मिल जाती है। ज्योतिष कुंडली और हाथ रेखा देखकर, फेस रीडिंग और टैरो कार्ड के जरिए व्यक्ति की भविष्यवाणी करते हैं।

amla yog benefits

ज्योतिषियों की मानें तो व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएं होती हैं। इन रेखाओं की युति से कई योग बनते हैं। इनमें एक अमला योग है। जिन जातकों की हथेली में अमला योग का संयोग बनता है, उन्हें जीवन में सभी प्रकार के सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं, जातक राजाओं की तरह जीवन जीते हैं। आइए, इस योग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं-

अमला योग

ज्योतिषियों की मानें तो जिन जातकों की हथेली में चंद्र पर्वत उभरा यानी स्पष्ट हो। वहीं, सूर्य और शुक्र पर्वत भी स्पष्ट और उभरा हो। जबकि, चंद्र रेखा बुध पर्वत की तरफ बढ़ती दिखती है। इस प्रकार के संयोग से हथेली में अमला योग का निर्माण होता है।

अमला योग के लाभ

जिन जातकों की कुंडली में अमला योग का निर्माण होता है, उन्हें जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, जातक को करियर और कारोबार में समय के साथ विशेष सफलता मिलती है। इसके अलावा, जातक को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। ऐसे जातकों को मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। कुल मिलाकर कहें तो अमला योग बहुत मंगलकारी होता है। 

यह भी पढ़ें- Palmistry: आपके हाथ के ये निशान बनाते हैं आपको लकी, लक्ष्मी जी रहती हैं मेहरबान

यह भी पढ़ें- Kanakadhara Stotram Lyrics: शुक्रवार के दिन जरूर करें श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ, होगा दरिद्रता का नाश


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।