Ahoi Ashtami 2024 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
सनातन धर्म में अहोई अष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन अहोई माता की उपसना और व्रत करने से संतान को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन लोग पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं (Ahoi Ashtami 2024 Wishes) देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 अक्टूबर (Ahoi Ashtami 2024 Date) को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह व्रत महिलाएं संतान के सफल जीवन के लिए करती हैं और इस खास अवसर पर अहोई माता की पूजा (Ahoi Ashtami 2024 Puja Vidi) का विधान है। अहोई अष्टमी के पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं, तो आप भी इन शुभकामनाएं संदेश के जरिए अपने प्रियजनों को बधाई (Happy Ahoi Ashtami 2024 Wishes) भेजें।
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Ahoi Ashtami 2024 Wishes in Hindi)
अहोई अष्टमी का पर्व आता है हर बार,
खुला रखें माता हमेशा अपना द्वार।
मैया भर दें खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई अष्टमी का त्योहार
यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान को प्राप्त होगा लंबी आयु का वरदान
आज अहोई-अष्टमी, दिन है कितना खास,
जिसमें पुत्रों के लिए, होते हैं उपवास,
चन्दन की खुशबू रेशम का हार,
सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार,
मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का त्योहार
शोहरत, समृद्धि की हो आप पर बौछार
ऐसा आये अहोई अष्टमी का पावन त्योहार
शुभ अहोई अष्टमी 2024
अहोई का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार
अहोई माता करें, घर में सुख की बरसात
इसी शुभकामना के साथ
आपको अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
जितने भी है जहां पर, उन्हीं के लाल हैं सारे,
उनके ही इशारों पर चलते, ये चांद और सितारे।
आपको अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
अहोई माता के दरबार में हम सब आ गए हैं,
माता की दया से हम सब में प्यार है,
माता की कृपा हम सब पर बारिश की तरह बरसे,
जीवन में कोई किसी चीज के लिए न तरसे।
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
मां अहोई का व्रत है आज
एक एक तारा देखूं आज
अर्ज़ दिया मेने आपको
आज कर दो अब जीवन साकार
जय माँ अहोई
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
सबसे पहले माता की पूजा,
सब कुछ उसके बाद,
यही दुआ है हम सबकी,
माता का सदा बरसे आशीर्वाद
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
तारों की छांव में देते हैं अर्घ्य
आपकी संतान की हो दीर्घायु
इसी कामना के साथ
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
मां है तो संसार है,
मां है तो हम सभी हैं
मां है तो दुनिया प्यारी लगती है
मां है तो घर में खुशियों की बरसात होती है!
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
संतान को मिले लंबी आयु
बच्चे को मिले खुशियां अपार।
मुबारक हो सबको अहोई अष्टमी का त्योहार
आपके व्रत का तप रंग लाए
भगवान आप पर आशीर्वाद बरसाएं
संतान के जीवन में खुशहाली आए।
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
हो लंबी आयु मेरे लाल
बढ़ाओ परिवार का मान।
मां ने रखा है जितिया व्रत
तुम करो कुल का गुणगान।
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।