विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Pushya Nakshatra 2024: अहोई अष्टमी पर बनेगा गुरु पुष्य योग, जानिए किन कार्यों से मिलेगा लाभ

Published: Wed, 23 Oct 2024 01:31 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं। इनमें से गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Nakshatra 2024) को सभी ...और पढ़ें

Ahoi Ashtami Guru Pushya Yog अहोई अष्टमी पर बनेगा गुरु पुष्य योग।
Ahoi Ashtami Guru Pushya Yog अहोई अष्टमी पर बनेगा गुरु पुष्य योग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर भी सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे योग भी बताए गए हैं, जिनमें किए गए कार्य आपको शुभ परिणाम देते हैं। इन्हीं में से एक गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Nakshatra 2024 Dates And Time) भी है, जो अहोई अष्टमी पर बनने जा रहा है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

बन रहे हैं ये शुभ योग

अहोई अष्टमी के विशेष अवसर पर गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Nakshatra 2024) पूरे दिन रहने वाला है। इसी के साथ इस दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहे हैं, जो पूरे दिन रहने वाले हैं। ऐसे में यह दिन कई शुभ कार्यों के लिए उत्तम रहने वाला है।

इन कार्यों के लिए होता है शुभ

गुरु पुष्य योग में नई दुकान, सोना, वाहन या फिर घर खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ आप इस योग में नये काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। ऐसा करने से उस काम में सफलता मिलती है। आप इस योग में खरीददारी भी कर सकते हैं। चूंकि ऐसा माना गया है कि इस योग में खरीदी गई वस्तुएं जल्द खराब नहीं होती हैं और लंबे समय तक कार्य करती हैं।

किसकी करें पूजा

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Yoga Benefits) में धन की देवी माता लक्ष्मी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन आप लक्ष्मी जी की कृपा के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। वहीं गुरु पुष्य योग में आप इस नक्षत्र के देवता यानी शनि देव और देवगुरु बृहस्पति की पूजा भी कर सकते हैं, जिससे साधक को जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Ahoi Ashtami 2024: 24 या 25 अक्टूबर, कब है अहोई अष्टमी का पर्व? जानें क्या है सही डेट और शुभ मुहूर्त

कर सकते हैं कार्य

माना जाता है कि गुरु पुष्य योग में किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। ऐसे में आप इस दिन पर जरूरतमंदों व गरीब लोगों में अपनी क्षमता के अनुसार भोजन, कपड़े-जूते या फिर धन आदि दान कर सकते हैं। इसका लाभ आपको पूरे जीवन तक मिलता है।

इसी के साथ गुरु पुष्य योग वाले दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी पूजन कर दीपक जलाएं। इसी के साथ हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाकर सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाओं का समाधान होता है।

यह भी पढ़ें - Ahoi Ashtami 2024: अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान को प्राप्त होगा लंबी आयु का वरदान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।