आज का पंचांग 5 सितंबर 2026: दही हांडी उत्सव पर बन रहा दुर्लभ 'सिद्धि योग', यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
आज भाद्रपद कृष्ण नवमी पर दही हांडी और गोगा नवमी मनाई जा रही है, जिसमें दोपहर 12:47 बजे से 'सिद्धि योग' बन रहा है। यह पंचांग 5 सितंबर 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

Aaj ka Panchang 5 September 2026: आज के शुभ-अशुभ योग
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो भगवान श्रीकृष्ण की नटखट बाल लीलाओं को समर्पित 'दही हांडी' के पावन उत्सव के रूप में मनाई जा रही है। दही हांडी उत्सव के साथ गोगा नवमी भी मनाई जा रही है।
आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट के बाद 'सिद्धि योग' लग रहा है और रात्रि 09 बजकर 30 मिनट तक 'मृगशिरा नक्षत्र' रहेगा। दिन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सूर्य देव सिंह राशि और चन्द्र देव वृषभ राशि में रहेंगे। चन्द्र देव वृषभ राशि में प्रातः 10 बजकर 18 मिनट तक रहेंगे। फिर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 5 September 2026) का समय समेत आदि जानकारी।
तिथि: कृष्ण नवमी
मास: भाद्रपद
दिन: शनिवार
संवत्: 2083
तिथि: कृष्ण पक्ष की नवमी – रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक, फिर दशमी तिथि
योग: वज्र – दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक, फिर सिद्धि
करण: तैतिल – प्रातः 11 बजकर 04 मिनट तक
करण: गरज – रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक, फिर वणिज
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 01 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 38 मिनट
चंद्रोदय का समय: मध्यरात्रि 12 बजकर 32 मिनट (6 सितंबर)
चंद्रास्त का समय: दोपहर 02 बजकर 10 मिनट (5 सितंबर)
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: सिंह राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: वृषभ राशि में (प्रातः 10 बजकर 18 मिनट तक), फिर मिथुन राशि में प्रवेश
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 09 बजकर 10 मिनट से प्रातः 10 बजकर 45 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 06 बजकर 01 मिनट से प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
मृगशिरा नक्षत्र: रात्रि 09 बजकर 30 मिनट तक, फिर आर्द्रा
स्थान: 23°20’ वृषभ राशि से 6°40’ मिथुन राशि तक
नक्षत्र स्वामी: मंगलदेव
राशि स्वामी: शुक्रदेव और बुधदेव
देवता: सोम (अमृत और चंद्रमा के देवता)
प्रतीक: हिरण का सिर
सामान्य विशेषताएं: सौम्य स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व, बुद्धिमान, कूटनीतिज्ञ, परिवर्तनशील, बातूनी, कामुक, मेहनती, सरल जीवन पसंद करने वाले और कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी ।
दही हांडी 2026
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 04 सितंबर, तड़के 02 बजकर 25 मिनट
अष्टमी तिथि समाप्त: 05 सितंबर, मध्यरात्रि 12 बजकर 13 मिनट
दही हांडी का यह पावन उत्सव भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन जीने के सहज अंदाज की याद दिलाता है। देखा जाए तो बाल्यकाल में कान्हा को माखन और दही बहुत पसंद था। उम्र बढ़ने के साथ ही माखन के प्रति उनका यह प्रेम और गहरा होता चला गया।
यही वजह है कि माखन चुराने की उनकी नटखट आदतों के किस्से आज भी बड़े चाव से सुने जाते हैं। यह पावन पर्व जीवन में मिठास, आनंद और अपनों के साथ खुशी बांटने का एक सुंदर संकेत देता है।
यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की बाल लीला से जुड़ा है दही हांडी उत्सव, जानिए कैसे शुरू हुई यह परंपरा
यह भी पढ़ें- कान्हा को क्यों प्रिय है वैजयंती माला? ज्योतिषाचार्य से जानें इस चमत्कारी आभूषण का अनसुना रहस्य
यह भी पढ़ें- भादो के पवित्र महीने में किन चीजों का करें दान? सुख-समृद्धि पाने के आसान उपाय
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।