कान्हा को क्यों प्रिय है वैजयंती माला? ज्योतिषाचार्य से जानें इस चमत्कारी आभूषण का अनसुना रहस्य
भगवान श्री कृष्ण हमेशा अपने गले में वैजयंती माला क्यों धारण करते हैं? एस्ट्रोपत्री के अनुसार जानिए इस पवित्र माला ...और पढ़ें

वैजयंती माला का महत्व (AI-Generated Image)
HighLights
वैजयंती माला शाश्वत प्रेम और विजय का प्रतीक है
इसे धारण करने से माता लक्ष्मी का वास होता है
नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण की छवि अक्सर हाथों में बांसुरी, सिर पर मोर मुकुट और गले में लटकती हुई सुंदर सी वैजयंती माला के साथ ही नजर आती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कान्हा की तस्वीर हमेशा इस खास माला के साथ ही दिखाई देती है?
ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि यह सिर्फ उनकी सुंदरता बढ़ाने वाला एक आम आभूषण है। लेकिन, असल में वजह कुछ और है। दरअसल, इसके पीछे एक आध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ है। कहते हैं कि वैजयंती के बीज न कभी सड़ते हैं या न कभी खराब होते हैं। यह संदेश देते हैं कि ईश्वर का प्रेम हमेशा शाश्वत और अमर रहता है।
क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?
एस्ट्रोपत्री के अनुभवी ज्योतिषाचार्य श्री चंद्रेश शर्मा की मानें तो, श्री कृष्ण के गले में सजने वाली वैजयंती माला सिर्फ एक गहना नहीं है। यह प्रकृति और सच्ची भक्ति के बीच एक बेहद खूबसूरत संतुलन को दर्शाती है। 'वैजयंती' शब्द का सीधा सा मतलब है, 'वह जो आपको हर हाल में विशेष विजय या जीत दिलाए'। जो भी व्यक्ति इसे धारण करता है, उसे जीवन के हर कदम पर सफलता और मन की अपार शांति मिलती है।
वैजयंती माला के पीछे छिपे खास रहस्य और चमत्कारी फायदे
माता लक्ष्मी का होता है वास: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण के हृदय में हमेशा श्री राधा रानी विराजमान रहती हैं। इसी कारण से माता लक्ष्मी का सीधा वास इस पवित्र वैजयंती माला में माना गया है।
राधा जी की मीठी याद: ब्रज के जंगलों में वैजयंती के पौधे बहुतायत में पाए जाते हैं और इन्हीं पौधों के बीजों से यह माला तैयार की जाती है। यह माला कान्हा को हमेशा अपनी प्रिय राधा रानी और ब्रज के उन प्यारे जंगलों की याद दिलाती रहती है।
नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर: अगर कोई आम इंसान भी इसे धारण करे तो उसे अचूक फायदे होते हैं। यह माला मन की उलझनों को शांत करती है, आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लाती है और आपके आस-पास मौजूद सारी नेगेटिव एनर्जी को जड़ से खत्म कर देती है।
सफलता और गजब का आकर्षण: वैजयंती माला पहनने वाले व्यक्ति का आकर्षण बहुत तेजी से बढ़ता है। इसे धारण करने से न सिर्फ समाज में मान-सम्मान बढ़ता है, बल्कि जीवन में धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि भी खिंची चली आती है।
यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्माष्टमी 2026: देश के ये 5 प्रसिद्ध मंदिर, जहां जन्माष्टमी पर उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर घर ला रहे हैं लड्डू गोपाल? पंचामृत स्नान से लेकर शयन तक, यहां पढ़ें स्थापना की सही विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
