Aaj ka Panchang 29 March 2025: शनि अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, बनेंगे कई शुभ-अशुभ योग
धार्मिक दृष्टि के अनुसार आज यानी 29 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाल है। आज शनि आमवस्या (Shani Amavasya) का पर्व मनाया जा रहा है और सूर्य ग्रहण का साया भी है। इसके अलावा शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि आमवस्या पर कई शुभ और अशुभ का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग के विषय में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या आज यानी 29 मार्च को है। शनि अमावस्या को पितरों को प्रसन्न करने लिए शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को शांति मिलती है। शनि अमावस्या पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 29 March 2025)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 15 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 37 मिनट पर
चंद्रोदय - कोई नहीं
चन्द्रास्त - शाम को 06 बजकर 40 मिनट पर
सूर्य ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Surya Grahan 2025 Date and Time)
ज्योतिष गणना के अनुसार, चैत्र अमावस्या (today surya grahan timing) यानी आज सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम 06 बजकर 16 मिनट पर समापन होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: कब है शनि अमावस्या? इन मंत्रों के जप से पितृ दोष होगा दूर, प्रसन्न होंगे पूर्वज
वार - शनि
ऋतु - वसंत
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 28 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 36 मिनट से शाम 06 बजकर 59 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 09 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
यह भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या पर रहेगा ग्रहण का साया, नोट कर लें तर्पण का सही समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।