Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 10 April 2025: आज है गुरु प्रदोष व्रत, पंचांग से जानें राहुकाल और शुभ-अशुभ योग

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:48 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार आज गुरुवार 10 अप्रैल के दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन पर महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2025) मनाई जाएगी। साथ ही आज गुरु प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग। साथ ही जानते हैं राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 10 April 2025 पढ़िए आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 10 अप्रैल का दिन काफी खास है, क्योंकि जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक महावीर जयंती मनाई जा रही है। इसी के साथ आज शिव जी को समर्पित प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन पर कई तरह के शुभ और अशुभ योग भी बन रहे हैं। तो आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं आज के राहुकाल और शुभ मुहूर्त के विषय में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Panchang 10 April 2025)

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त - रात 11 बजे

    नक्षत्र - फाल्गुनी

    वार - गुरुवार

    ऋतु - वसंत

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 47 मिनट पर

    चंद्रोदय - दोपहर 04 बजकर 39 मिनट से

    चन्द्रास्त - प्रातः 05 बजकर 02 मिनट पर

    चन्द्र राशि - सिंह

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 52 मिनट से शाम 07 बजकर 15 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से देर रात 01 बजकर 01 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

    रवि योग - दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 11 अप्रैल सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक

    प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 09 बजकर 11 मिनट तक

    यह भी पढ़ें - Mahavir Jayanti 2025: आपके लिए सफलता की राह खोल देंगे महावीर जी के अनमोल विचार

    (Picture Credit: Freepik)

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 02 बजे से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक

    गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक

    विडाल योग - दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 11 अप्रैल सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक

    दिशा शूल - दक्षिण

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल

    अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन

    यह भी पढ़ें - Masik Shivratri 2025: अप्रैल महीने में कब है मासिक शिवरात्रि? इस विधि से करें महादेव की पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।