¨वध्यधाम में एक लाख भक्तों ने टेका मत्था
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां विंध्यवासिनी धाम में एक लाख से अधिक भक्तों ने मत्था टेका। देवीधाम में सुबह से दर्शन-पूजन का जो क्रम शुरू हुआ वह देररात तक चलता रहा।
विंध्याचल [मीरजापुर]। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां विंध्यवासिनी धाम में एक लाख से अधिक भक्तों ने मत्था टेका। देवीधाम में सुबह से दर्शन-पूजन का जो क्रम शुरू हुआ वह देररात तक चलता रहा। मंदिर परिसर स्थित हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहूति दी। तीर्थ पुरोहितों ने हवन-पूजन कराया। मंदिर की छत पर पूजन व अनुष्ठान होता रहा। धाम परिसर में मुंडन संस्कार भी हुआ।
इस दौरान अष्टभुजा व काली देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु त्रिकोण परिक्त्रमा करते देखे गए। पूरे विंध्य क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था रही।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर