विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 सोमवार व्रत: मनचाहा वर पाने के लिए किस उम्र से शुरू करें कन्याएं इस उपवास की शुरुआत

Published: Thu, 16 Jul 2026 08:30 AM (IST)

भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए कोई भी कन्‍या 16 सोमवार के व्रत कुछ नियमों का पालन करते हुए सही उम्र में शुरू कर सकती है। चविस्तार से आपको बताते हैं।

16 सोमवार व्रत पूरी श्रद्धा से रखने चाहिए। (Picture Credit- AI Generated)

 16 सोमवार व्रत पूरी श्रद्धा से रखने चाहिए। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई तरह के व्रतों का प्रचलन है और उनमें से कुछ बेहद लोकप्रिय हैं, जैसे '16 सोमवार के व्रत'। यह व्रत खासतौर पर महिलाओं के लिए होते हैं। इन्‍हें विवाहित महिलाएं और कुंवारी कन्‍याएं दोनों ही रख सकता है। लेकिन लोगों के मन में यह प्रश्‍न उठता है कि आखिर इस व्रत का रखने की सही उम्र क्‍या है। स्कंद पुराण के वैष्णव खंड में इस व्रत का रखने के नियमों को बताया गया है। चलिए जानते हैं 16 सोमवार के व्रत कौन रख सकता है और किस उम्र में रख सकता है।

कन्‍या की उम्र

16 सोमवार के व्रत 12 वर्ष की उम्र से कन्‍याएं रख सकती हैं। इस व्रत के लिए आवश्‍यक है कि कन्‍या के पीरियड्स शुरू हो चुके हों। इसके बाद ही 16 सोमवार का व्रत रखा जा सकता है। हालांकि, कुछ और भी नियम है, जिनके आधार पर ही किसी कन्‍या को यह व्रत शुरू करने चाहिए।

आध्‍यात्मिक जुड़ाव

इन व्रतों को रखने से पहले कन्‍या को 16 सोमवार पूरी श्रद्धा के साथ इन व्रतों को रखने का संकल्‍प लेना होता है। यदि आध्यात्मिक जुड़ाव होता है, तो इन व्रतों को रखना ज्यादा आसान हो जाता है और तभी इन व्रतों का फल भी मिलता है। 17वें सोमवार पर व्रत का उद्यापन करना भी जरूरी होता है।

शारीरिक क्षमता होना है जरूरी

कोई भी कन्या इस व्रत को 12 या 16 वर्ष की उम्र में यदि रखती है, तो पहले उसे यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि इन व्रतों को रखने के लिए वह शारीरिक रूप से सक्षम है या नहीं। ईश्वर कभी नहीं कहते हैं कि खुद को कष्ट पहुंचाकर उनकी भक्ति करो। ऐसी कन्याओं को बिल्कुल भी 16 सोमवार के व्रत नहीं रखने चाहिए, जो बीमार रहती हों।

सात्विकता का रखना होगा ध्‍यान 

यदि 16 सोमवार के व्रत रख रहे हैं, तोबहुत जरूरी है कि आप सात्विक जीवन जिएं। यह व्रत मनचाहा वर पाने के लिए रखे जाते हैं।यही व्रत देवी पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए रखे थे। ऐसे में सात्विकता का पालन करना अनिवार्य होता है। इस व्रत में केवल दूध से बनी चीजों का ही सेवन करना होता है।

अत: अतःकन्या इन सभी नियमों का पालन कर सकती है, तो वह व्रत रख सकती है।

यह भी पढ़ें- ज्यादातर हिंदू व्रत और त्योहार दो दिन क्यों पड़ते हैं? यहां पढ़ें सही तिथि कैसे तय होती है

यह भी पढ़ें- सावन में कब-कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत? अभी नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।