विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2023: नहीं ढूंढ पा रहे हैं घर के पास बेलपत्र तो इन पांच चीजों से करें भगवान शिव की उपासना

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Fri, 07 Jul 2023 11:29 AM (IST)

Sawan 2023 सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में भगवान ...और पढ़ें

Sawan 2023: सावन में जरूर करें इन चीजों का प्रयोग, मिलेगा लाभ।
Sawan 2023: सावन में जरूर करें इन चीजों का प्रयोग, मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Sawan 2023: श्रावण के पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के प्रत्येक सोमवार के दिन विशेष व्रत रखने से और भोलेनाथ की उपासना करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि भगवान शिव को बेलपत्र अत्यधिक प्रिय है। इसलिए महादेव की उपासना में बेलपत्र का इस्तेमाल निश्चित रूप से किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि शिव जी की उपासना में बेलपत्र का प्रयोग करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

न हो बेलपत्त तो इन चीजों से करें महादेव की उपासना

शिव पुराण में बेलपत्र की विशेषता का विवरण विस्तार किया गया है। लेकिन किसी परिस्थिति के कारण बेलपत्र ना मिले तो उन्हें अन्य चीजें भी अर्पित कर सकते हैं। शमी के पत्ते, अरहर के पत्ते, हरी मूंग, जौ या गेहूं अर्पित करने से भगवान शिव को करने से विशेष लाभ मिलता है।

शमी के पत्ते- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के बाद शमी के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही यह पत्ते गणेश जी को और शनिदेव को अर्पित करें। ऐसा करने से कई प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: भगवान शिव की पूजा में निषेध है तुलसी, जानिए क्या है इसके पीछे छिपा कारण?

अरहर के पत्ते- सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग पर अरहर के पत्ते अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

जौ- सनातन धर्म में जौ का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव की उपासना में जौ का प्रयोग करने से परिवार में सुख एकं समृद्धि की प्राप्ति होतु है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

गेहूं- शास्त्रों में बताया गया है कि वह साधक जो संतान के सुख से विमुख हैं, उन्हें भगवान शिव को गेहूं अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और साधक की संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

हरी मूंग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव कि उपासना के समय हरी मूंग का प्रयोग करने से साधक को रोग एवं दोष से मुक्ति प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में जरूर करें नंदी महाराज की पूजा, भोलेनाथ तक जरूर पहुंचेगी भक्तों की मनोकामना

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।