विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lohri 2023: आज है लोहड़ी का त्योहार, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 14 Jan 2023 10:50 AM (IST)

Lohri 2023 आज देशभर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब ...और पढ़ें

Lohri 2023: जानिए लोहड़ी पूजा की विधि और सही समय
Lohri 2023: जानिए लोहड़ी पूजा की विधि और सही समय

नई दिल्ली, Lohri 2023: आज लोहड़ी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। वैसे तो हर साल लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन इस साल यह त्योहार आज यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में मनाई जाती है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। इस त्योहार में लोग अलाव जलाते हैं, इसमें रेवड़ी, गजक, तिल-गुड़ चढ़ाते हैं। यह त्योहार किसानों के लिए समर्पित है। इस त्योहार को बसंत के आने का संकेत भी माना जाता है।

लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी 2023 को है। आज रात 8 बजकर 57 मिनट पर लोहड़ी की पूजा की जाएगी।

Lohri 2023 Upay: धन-वैभव के लिए लोहड़ी पर करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

पूजा की विधि

इस त्योहार पर गजक, रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न खरीदें या चाहें तो घर में ही ये मिठाइयां बना सकते हैं। इसके बाद किसी खुली जगह पर लकड़ियां इकट्ठा कर लें, और आग जलाएं। फिर अग्नि देवता की पूजा करें, आग में गजक, पॉपकर्न, रेवड़ी चढ़ाएं। इसके बाद 7 या 11 बार आग की परिक्रमा कर लें और सुख-शांति की कामना करें।

लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत के आने का संकेत माना जाता है। यह त्योहार फसलों की कटाई और बुवाई से संबंधित है। इस दिन लोग अलाव जलाकर नाच-गान करते हैं और खुशियां मनाते हैं। यह त्योहार किसानों का नया साल माना जाता है। कई जगहों पर इस त्योहार को तिलोड़ी के नाम से जानते हैं। इस खास मौके पर किसान अच्छी फसल के लिए कामना करते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।