Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lohri 2023 Upay: धन-वैभव के लिए लोहड़ी पर करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 09:07 AM (IST)

    Lohri 2023 Upay लोहड़ी का पर्व उत्साह उमंग व खुशियों का त्योहार माना जाता है। इस दिन आग जलाकर पूजा अर्चना करने के साथ कुछ चीजों अर्पित की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहड़ी पर्व में कुछ खास उपाय करके सुख-समृद्धि पा सकते हैं।

    Hero Image
    Lohri 2023 Upay: धन-वैभव के लिए लोहड़ी पर करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

     नई दिल्ली, Lohri 2023 Upay: पंचांग के अनुसार, हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इस कारण लोहड़ी का पर्व इस साल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस पर्व को पंजाबी समुदाय के लोग धूमधाम से मनाते हैं। ये पर्व किसानों के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि ये पर्व फसल कटने के बाद मनाया जाता है। इस दिन शाम को सब लोग एक जगह इकट्ठा होकर आग जलाते हैं और लोहड़ी की बधाइयां देते हैं। इसके साथ ही आग में तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली आदि अर्पित करते हैं। इसके साथ ही इन चीजों को प्रसाद के रूप में खाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहड़ी के दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति जीवन के हर कष्ट से निजात पाकर सुख-समृद्धि पा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lohri 2023: लोहड़ी कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त सहित सबकुछ

    लोहड़ी पर करें ये उपाय

    काम में सफलता पाने के लिए

    हर हर काम में किसी न किसी तरह की अड़चन आ ही है या फिर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो लोहड़ी के दिन कन्याओं को रेवड़ियां दें।

    सुख शांति के लिए

    परिवार के सदस्यों के बीच किसी न किसी बात पर वाद विवाद होता रहता है, तो लोहड़ी के दिन काली उड़द की खिचड़ी बनाएं। इसके बाद इसे काली या फिर सफेद गाय को खिला दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    धन लाभ के लिए

    अगर आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, तो लोहड़ी के जिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांध दें और किसी गरीब या जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

    घर में खुशहाली के लिए

    घर में रह रहे हर सदस्य की खुशहाली और तरक्की के लिए लोहड़ी वाले दिन सूखे नारियल में कपूर रखकर आग जलाएं। इसके बाद ' ऊं सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा' मंत्र बोलते हुए आग में रेवड़ी , मक्की, मूंगफली आदि अर्पित करें और सात परिक्रमा कर लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।