विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ आज, जानें कब निकलेगा आपके शहर में चांद

By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 01 Nov 2023 07:38 AM (IST)

Karwa Chauth 2023 आज करवा चौथ पूजन का पवित्र त्योहार है। इस दिन विवाहित महिलायें अपनी पतियों की लंबी उम्र ...और पढ़ें

Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ आज, जानें कब निकलेगा आपके शहर में चांद
Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ आज, जानें कब निकलेगा आपके शहर में चांद

HighLights

  1. आज करवा चौथ पूजन का पवित्र त्योहार है।
  2. शाम को छलनी से चांद देखकर अपना व्रत खोलती है।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली (Karwa Chauth 2023) आज करवा चौथ पूजन का पवित्र त्योहार है। इस दिन विवाहित महिलायें अपनी पतियों की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। प्रत्येक वर्ष यह त्योहार मनाया जाता है। महिलाएं बिना अन्न और जल के सेवन के यह व्रत करती हैं और शाम को छलनी से चांद देखकर अपना व्रत खोलती है।

इसी क्रम में आज देश भर में चांद किस समय निकलेगा तथा सुहागिन कब अपना व्रत खोल सकेंगी।  यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन महिलायें दिनभर बिना अन्न और जल के व्रत रखी हैं और शाम को छलनी से चांद को देखकर (Karwa Chauth Moonrise Time) अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागिनों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

दिल्ली-एनसीआर

अगर हम करवा चौथ पूजा की मुहूर्त और चंद्रोदय के समय की बात करें तो इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय- सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। रात 8 बजकर 15 मिनट पर चांद निकलेगा।

पंजाब 

सभी सुहागन औरतें करवा चौथ पर सुबह 06:39 बजे से व्रत रखें जो रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय रात 8 बजे के आसपास है। पंजाब में करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात 8:07 मिनट पर होगा।

लखनऊ में रात 8 बजकर 5 मिनट पर निकलेगी चांद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात 8:05 बजे, भोपाल में रात 8:29 बजे, अलीगढ़ में रात 8:13 बजे, पटना में रात 7:51 बजे, जबकि मुंबई में रात 8:59 बजे चांद निकलेगा।

चेन्नई में कब निकलेगी चांद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  में रात 8 बजकर 29 मिनट पर चांद निकलेगा। इसी बीच चंडीगढ़  मेंरात 8 बजकर 10 मिनट पर चांद निकलेगा। मुंबई में रात 8 बजकर 59 मिनट तो गुरुग्राम में 8 बजकर 16 मिनट पर चांद निकलेगा। चेन्नई में चांद रात 8 बजकर 43 मिनट पर निकलेगा।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023 LIVE: देशभर में आज मनाया जाएगा 'करवा चौथ' का त्योहार, कब दिखेगा आपके शहर में चांद; देखें लिस्ट