Move to Jagran APP

Falgun Month Vrat Tyohar 2023: फाल्गुन मास आज से प्रारंभ, महाशिवरात्रि, होली सहित पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

Falgun Month Vrat Tyohar 2023 हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। क्योंकि इस माह भगवान शिव के साथ विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। इस मास में महाशिवरात्रि सोमवती अमावस्या से लेकर होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghMon, 06 Feb 2023 11:49 AM (IST)
Falgun Month Vrat Tyohar 2023: फाल्गुन मास आज से प्रारंभ, महाशिवरात्रि, होली सहित पड़ेंगे ये व्रत त्योहार
Falgun Month Vrat Tyohar 2023: महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होली सहित फाल्गुन मास में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

नई दिल्ली, Falgun Month Vrat Tyohar 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का आखिरी यानी 12 माह फाल्गुन माह होता है। इसलिए हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इस माह को माघ मास की तरह की शुभ माना जाता है। इसलिए इस माह में स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्री कृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। बता दें कि फाल्गुन मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं। महाशिवरात्रि, होली और फुलेरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाएं जाएंगे। आइए जानते हैं फल्गुन मास में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहारों की सूचि।

Falgun Month 2023: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास, जानिए इस माह का महत्व

फाल्गुन मास 2023 के व्रत त्योहार

6 फरवरी 2023, सोमवार- फाल्गुन मास आरंभ

9 फरवरी 2023, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

12 फरवरी 2023, रविवार- यशोदा जयंती

13 फरवरी 2023, सोमवार-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति

14 फरवरी 2023, मंगलवार-जानकी जयंती

17 फरवरी 2023 शुक्रवार- विजया एकादशी

18 फरवरी 2023 शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी

20 फरवरी 2023 सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या

21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज

23 फरवरी 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी

25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी

27 फरवरी 2023 सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत

3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी

4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

6 मार्च 2023, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस

7 मार्च 2023, मंगलवार- होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती

फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहार

महाशिवरात्रि 2023

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसी के कारण इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

होली 2023

हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 58 मिनट तक किया जाएगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।