बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए एक और जत्था रवाना
अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 56 श्रद्धालुओं का एक और जत्था गुरुवार को रवाना हो गया। चार गाडि़यों का काफिला अमरनाथ की यात्रा पर आए 42वें जत्थे को लेकर आज भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इसमें 4
जम्मू। अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 56 श्रद्धालुओं का एक और जत्था गुरुवार को रवाना हो गया। चार गाडि़यों का काफिला अमरनाथ की यात्रा पर आए 42वें जत्थे को लेकर आज भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इसमें 49 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह जत्था जम्मू-कश्मीर नेशनल हाइवे पर कुद इलाके को पार कर चुका है। शाम होने तक यह बालटाल और पहलगाम बेस कैंप तक पहुंच जाएगा।
आज रवाना हुए जत्थे के साथ अमरनाथ के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 54202 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा के लिए जा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर 621 श्रद्धालुओं का एक जत्था पुंछ जिले के बूढ़ा अमरनाथ गुफा के लिए 19 गाड़ियों में सवार होकर निकल चुके हैं।