विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा के नगरकोट से जुड़ा है शिमला के मां द्रोटेश्वरी मंदिर का 150 साल पुराना इतिहास, जानिए इसकी अनोखी मान्यता

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:00 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित मां द्रोटेश्वरी मंदिर में 150 साल पुरानी पशु बलि की प्रथा को ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन ने बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह निर्णय हाल ही में संपन्न हुए प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान लिया गया, जिससे मंदिर की सांस्कृतिक विरासत को नई दिशा मिली है।

मां द्रोटेश्वरी मंदिर में दी जाती थी पशु बलि (Picture Credit: AI Generated)

 मां द्रोटेश्वरी मंदिर में दी जाती थी पशु बलि (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मां द्रोटेश्वरी मंदिर शिमला जिले में स्थित है।

  2. 150 साल पुरानी पशु बलि प्रथा बंद हुई।

  3. ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन ने ऐतिहासिक फैसला लिया।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश को देवताओं की भूमि कहा जाता है। यहां शिमला जिले में अनेक प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्र स्थित हैं। इन्हीं पावन स्थलों में मां द्रोटेश्वरी मंदिर (Maa Droteshwari Temple) भी शामिल है, जो पवित्र भक्ति का एक बड़ा केंद्र है। मां द्रोटेश्वरी मंदिर ऊंचे देवदार के पेड़ों, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बसा हुआ है।

इस मंदिर में मां द्रोटेश्वरी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। यह मंदिर अपनी पारंपरिक हिमाचली वास्तुकला के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां मां द्रोटेश्वरी को क्षेत्र की रक्षक देवी के रूप में पूजा जाता है।

हाल ही में इस मंदिर का 150 साल पुराना इतिहास बदल गया, क्योंकि ग्रामीणों और मंदिर प्रबंधन ने सदियों पुरानी पशु बलि की प्रथा को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया है। आइए इस आर्टिकल में आपको इस मंदिर और यहां की पशु बलि प्रथा से जुड़े बदलाव के बारे में विस्तार से बताते हैं।

20 नवंबर को मां द्रोटेश्वरी का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस आयोजन में कई गांवों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। दो दिवसीय यह प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शिखा पूजन के साथ पूरा हुआ। आयोजन दौरान एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जिसकी वजह से यह मंदिर चर्चा का केंद्र बन गया।

बंद हुई पशु बलि की प्रथा

लोगों ने लंबे समय से चली आ रही पशु बलि की प्रथा को बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को एक नई और सकारात्मक दिशा मिली है।

कब से शुरू हुई यह परंपरा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिमला के मां द्रोटेश्वरी मंदिर में पहले पशु बलि की परंपरा निभाई जाती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। यह फैसला धार्मिक परंपराओं में एक सकारात्मक परिवर्तन माना जा रहा है।

इसके बाद अब मंदिर में पूर्ण रूप से सात्विक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की जाएगी। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पूर्वज कांगड़ा के नगरकोट से माता का पवित्र प्रतीक यहां लेकर आए थे। तभी से पशु बलि की परंपरा की शुरुआत हुई थी, जो करीब 150 वर्षों से निरंतर चली आ रही थी।

यह भी पढ़ें: जगन्नाथ पुरी मंदिर में रोज क्यों बदली जाती है ध्वजा? धार्मिक महत्व सहित पढ़ें कौन निभाता है यह परंपरा

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग का महाकाल मंदिर: जहां एक ही छत के नीचे गूंजते हैं शिव के मंत्र और बुद्ध की प्रार्थनाएं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।