विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरल में मौजूद है रामायण का वो अद्भुत जटायु अर्थ सेंटर, जहां रावण के हमले से घायल होकर गिरे थे पक्षीराज

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:30 AM (IST)

केरल के कोल्लम जिले में स्थित जटायु अर्थ सेंटर रामायण काल के पक्षीराज जटायु के बलिदान का प्रतीक है। यह ...और पढ़ें

क्या है जटायु अर्थ सेंटर की खासियत (Picture Credit: AI Generated)

क्या है जटायु अर्थ सेंटर की खासियत (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. जटायु अर्थ सेंटर केरल में स्थित एक पवित्र स्थल।

  2. रावण के हमले के बाद जटायु यहीं गिरे थे।

  3. विशाल जटायु प्रतिमा और राम मंदिर यहां मौजूद।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में ऐसे कई प्रसंग देखने को मिलते हैं, जिनसे विशेष सीख मिलती है। ऐसा ही एक प्रसंग रामायण में पक्षीराज जटायु का है। रामायण में जटायु का महत्व अत्यंत विशेष और प्रेरणादायक है। रामायण के अनुसार, जटायु एक विशाल और पराक्रमी पक्षीराज थे।

जटायु अयोध्या के राजा दशरथ के परम मित्र थे। रामायण में देखने को मिलता है कि किस तरह से जटायु ने नारी सम्मान और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामायण काल के कुछ पवित्र स्थल आज भी देखने को मिलते हैं, जिनमें केरल के कोल्लम जिले में स्थित 'जटायु अर्थ सेंटर' प्रमुख है।

ऐसा माना जाता है कि रामायण काल के दौरान जब लंकापति रावण ने जटायु के पंख काट दिए थे, तो जटायु तिरुवनंतपुरम से लगभग 50 किमी उत्तर में स्थित चदयामंगलम की पहाड़ी पर गिरे थे। इसी जगह पर जटायु अर्थ सेंटर (Jatayu Earth Center)को बनाया गया है, जो जटायु के बलिदान की याद दिलाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि जटायु अर्थ सेंटर के बारे में।

jatayu katha

(Picture Credit: AI Generated)

जटायु ने रोका रावण का रास्ता

पौराणिक कथा के अनुसार, जब वनवास के दौरान पंचवटी से लंकापति रावण माता सीता का हरण करके पुष्पक विमान में लंका के लिए जा रहा था, तो इस दौरान जटायु ने रावण का रास्ता रोका। साथ ही जटायु ने रावण से युद्ध किया। लंकापति रावण ने क्रोध में आकर जटायु के पंख काट दिए और आखिरी में भगवान श्रीराम को सीता हरण की दिशा बताकर उन्होंने अपने प्राण त्यागे।

jatayu earth center  (1)

 (Picture Credit: AI Generated)

जटायु अर्थ सेंटर की खासियत

जटायु अर्थ सेंटर में जटायु की एक विशाल मूर्ति बनाई गई है, जिसमें उनके दर्द और पीड़ा की झलक देखने को मिलती है। साथ ही जटायु अर्थ सेंटर मां सीता के सम्मान की रक्षा के लिए जटायु द्वारा किए गए प्रयासों की याद को ताजा करता है।

जटायु अर्थ सेंटर में जो मूर्ति बनाई गई है, उसके पास में ही एक छोटा जलाशय भी है। ऐसा माना जाता है कि यह जलाशय जटायु की चोंच के टकराने से बना था। इसको लेकर एक लोक कथा भी प्रचलित है। लोक कथाओं के अनुसार, इस जलाशय का पानी पीकर जटायु ने भगवान श्रीराम के आने का इंतजार किया था। जटायु की मूर्ति के पास भगवान श्रीराम के पैरों के निशान भी देखने को मिलते हैं। जटायु अर्थ सेंटर में जो जटायु की प्रतिमा बनाई गई है, वह लगभग 70 फीट ऊंची है।

जटायु अर्थ सेंटर के पास में है राम मंदिर

जटायु अर्थ सेंटर के पास में भगवान श्रीराम का मंदिर भी है, जिसे बहुत सुंदर तरीके से बनाया गया है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालु इस मंदिर में प्रभु के सामने माथा टेकते हैं।

यह भी पढ़ें: जगन्नाथ पुरी मंदिर में रोज क्यों बदली जाती है ध्वजा? धार्मिक महत्व सहित पढ़ें कौन निभाता है यह परंपरा

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग का महाकाल मंदिर: जहां एक ही छत के नीचे गूंजते हैं शिव के मंत्र और बुद्ध की प्रार्थनाएं

source- jatayuearthscenter.in

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।