विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल या कोई अन्य ग्रह अपनी ही राशि में हो तो क्या फल मिलता है? पढ़ें ज्योतिष का नियम

Published: Wed, 12 Aug 2026 03:18 PM (IST)

ज्योतिष में जब सूर्य, चंद्र, मंगल या कोई भी ग्रह अपनी ही राशि में बैठता है तो उसे स्वग्रही योग कहते हैं। इससे ग्रह बलवान होकर शुभ फल देता है। जानिए कुंडली में स्वराशि के ग्रह से कैसे मिलती है सफलता, मान-सम्मान और जीवन में मजबूती।

स्वराशि में ग्रहों का प्रभाव । (Picture Credit- AI Generated)

स्वराशि में ग्रहों का प्रभाव । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ग्रह और नक्षत्रों की चाल हर दिन बदलती रहती है और इससे सबसे ज्‍यादा असर मनुष्‍य के जीवन पर पड़ता है। कभी ग्रह धीमी चाल चलते हैं, तो कभी उल्‍टी चाल चलने लगते हैं। वहीं कभी ग्रह खुद अपनी ही राशि में बैठ जाते हैं। ऐसे में इनका फल बहुत विशेष होता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में इसके कुछ नियम बताए गए हैं। चलिए अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किसी ग्रह के किस राशि में होने से व्‍यक्ति के जीवन पर क्‍या असर पड़ता है, तो हम आपको सरल शब्‍दों में बताते हैं।

सूर्य का सिंह राशि में होना

जब सूर्य सिंह राशि में विराजमान होता है, तब प्रमोशन के द्वार खुलते हैं। खासतौर पर जिन लोगों की राशि सिंह है, उनके लिए यह स्थिति बहुत ही लाभदायक होती है। कई बार सरकारी नौकरी मिल जाती है, तो कई बार आत्‍मविश्‍वास बढ़ जाता है। यहां तक कि व्‍यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में टीम लीड करने तक का मौका मिल जाता है।

चंद्रमा का कर्क राशि में होना

चंद्रमा जब कर्क राशि में होता है, तब कर्क राशि के जातकों का मन शांत होता है। उनके बात करने की शैली से लोग खुश हो जाते हैं और उन्‍हें वो अवसर प्राप्‍त होते हैं, जिनके बारे में उन्‍होंने सोचा भी नहीं था। इतना ही नहीं, जातक खुद को इमोशनली मजबूत पाता है और लाइफ में चीजें ठीक चलती रहती हैं।

मंगल का मेष या वृश्चिक राशि में होना

मंगल यदि अपनी राशि में होता है, तो मेष और वृश्चिक राशि वालों को मजबूती प्रदान करता है। ऐसी स्थिति में जातकों का मन शांत होता है। वे हर काम आत्‍मविश्‍वास के साथ करते हैं। इसके साथ-साथ अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त करना भी उनके लिए आसान हो जाता है।

बुध का मिथुन या कन्‍या राशि में होना

जब बुध अपनी राशि में होता है, तब मिथुन और कन्या राशि के जातकों को बहुत लाभ होता है। इस दौरान उनकी तर्क शक्ति बढ़ जाती है। अअपनी बुद्धि के इस्‍तेमाल से ये लोग कार्यक्षेत्र में मुनाफा कमाते हैं। इतना ही नहीं, बुध का स्वराशि में होना जातकों की संवाद शैली को बेहतर भी बनाता है।

गुरु का धनु या मीन राशि में होना

गुरु जब अपनी राशि धनु या मीन में होता है, तब दोनों ही राशि के जातकों का स्वभाव धार्मिक हो जाता है। जातकों को धन संबंधित लाभ होता है और उच्च ज्ञान की प्राप्ति भी होती है।

शुक्र का वृषभ या तुला राशि में होना

शुक्र भौतिक सुख और सुविधा का कारक है। यदि यह अपनी ही राशि में होता है, तो जातक मजे की जिंदगी जीता है। उसे जीवन में जो भी भौतिक सुख-सुविधा चाहिए होती है मिल जाती है। इसके साथ-साथ, जो लोग सुंदर जीवनसाथी की तलाश में होते हैं, उनकी तलाश पूरी होती है और उनका खुद का आकर्षण भी बढ़ता है।

शनि का मकर और कुंभ में होना

शनि अगर मकर और कुंभ में होता है, तो इन दोनों राशि के जातक अनुशासित जीवन जीते हैं। यदि इन्‍हें किसी मामले में न्‍याय चाहिए होता है और बहुत समय से नहीं मिल रहा होता है, तो इस समय फैसला इनके हक में हो जाता है।

यह भी पढ़ें- 12 अगस्त राशिफल: अमावस्या और शनि की उल्‍टी चाल का आपकी राशि पर क्‍या रहेगा असर, पढ़ें सभी राशियों का हाल

यह भी पढ़ें- जिन महिलाओं पर शनि की साढ़ेसाती है, उन्हें हरियाली तीज पर करना चाहिए ये 4 काम, टल जाएगा हर संकट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।