Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे पर इन 5 राशियों की Love Life में खिलेगा रोमांस का फूल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 04 Feb 2025 08:54 PM (IST)

    फरवरी का महीना लव लाइफ के मामले में बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में वैलेंटाइन (Valentines Day Love Horoscope 2025) का क्रेज रहता है। इस दौरान कई राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलने वाला है। वहीं कई राशि के जातक पार्टनर के साथ मूवी या रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में पड़े लोग अपने रूठे पार्टनर को मना सकते हैं।

    Hero Image
    Valentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे की लकी राशियां

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने के दूसरे सप्ताह में वैलेंटाइन (Valentine's Day 2025) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत रोज डे से होती है। वहीं, इसकी समाप्ति वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को होती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लव बर्ड्स फिल्मी अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस समय कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले कपल्स रोज, चॉकलेट, टेडी आदि चीजें देकर अपने प्यार का सांकेतिक इजहार करते हैं। गिफ्ट लेने और देने का क्रम सात दिनों तक चलता है। वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स जनवरी महीने से तैयारी करते हैं। इसके लिए परफेक्ट टाइम और डेस्टिनेशन का चयन करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो 5 राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन (Zodiac Love Predictions) बेहद स्पेशल रहने वाला है। इन राशि के जातकों को न केवल सच्चा प्यार मिलेगा, बल्कि लव लाइफ में रोमांस का फूल भी खिलेगा। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक? देखें मोहब्बत के 7 दिनों की पूरी लिस्ट

    मेष राशि (Aries)

    मेष राशि के जातक प्यार के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को वैलेंटाइन पर सच्चा प्यार मिल सकता है। अगर आप मन ही मन किसी को चाहते हैं, तो आपके लिए समय बेहद अनुकूल है। आप अपने प्यार का इजहार पार्टनर से कर सकते हैं। पार्टनर की सहमति मिलेगी। इससे दिन खुशनुमा बन जाएगा। आप खूबसूरत गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

    मिथुन राशि (Gemini)

    मिथुन राशि के जातक प्यार के मामले में लकी होते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। कई बार मिथुन राशि के जातक अपने प्यार को पाने में सफल होते हैं। इस वैलेंटाइन आपकी विश पूरी होगी। आपका पार्टनर अपने प्यार का इजहार आपसे करने वाला है। अगर आप अपने प्यार की पहल करना चाहते हैं, तो आप भी वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के करीब आएंगे। दोनों खूबसूरत समय बिताएंगे।

    सिंह राशि (Leo)

    सिंह राशि के जातक प्यार के मामले में बेहद लकी होते हैं। इस राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलता है। अगर किसी से प्यार हो जाए, तो अपने प्यार को पाने में सिंह राशि के जातक सफल होते हैं। इस वैलेंटाइन सिंह राशि के जातकों के प्यार में रोमांस का तड़का लगेगा। कई जातकों को खोया हुआ प्यार मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट के लिए किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।

    तुला राशि (Libra)

    तुला राशि के जातकों के लिए भी वैलेंटाइन स्पेशल रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में पड़े कपल्स की दूरियां खत्म होंगी। रिश्ते मधुर होंगे। रोमांटिक डेट (Romantic Horoscope) पर खूबसूरत पल बिताएंगे। प्यार के इंतजार में पड़े लव बर्ड को सच्चा प्यार मिल सकता है। आपका पार्टनर अपनी फीलिंग शेयर कर सकता है। प्यार के लिए समय बेहद उत्तम है।

    कुंभ राशि (Aquarius)

    कुंभ राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलता है। इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। आप अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस करने में सफल रहेंगे। आपका पार्टनर आपके पहल के इंतजार में है। सच्चे प्यार की तलाश में लगे जातकों को जीवनसाथी मिल सकता है। कई जातक प्यार को नया आयाम दे सकते हैं। अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत तोहफा या गिफ्ट दें।

    यह भी पढ़ें: Valentine Day पर गर्लफ्रेंड को दीजिए ये गिफ्ट्स, देखते ही मन हो जाएगा खुश- हमेशा आएगी आपकी याद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।