Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukraditya Rajyoga 2025: इन 3 राशियों की लगने वाली है लॉटरी, पूरा होगा अमीर बनने का सपना

    न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव चैत्र अमावस्या के दिन कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि (Shukraditya Rajyoga 2025) में गोचर करेंगे। मीन राशि में शनि के गोचर से मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू होगी। वहीं मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। सूर्य और शुक्र की युति 14 अप्रैल को समाप्त होगी।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 18 Mar 2025 03:59 PM (IST)
    Hero Image
    Shukraditya Rajyoga 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चैत्र का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही न्याय के देवता शनिदेव भी जल्द राशि परिवर्तन करेंगे। त्रिग्रही योग से कई मंगलकारी राजयोग बन रहे हैं। इनमें एक शुक्रादित्य राजयोग है। शक्रादित्य राजयोग (Shukraditya Rajyog 2025) बनने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। आसान शब्दों में कहें तो इन राशियों की लॉटरी लगने वाली है। अमीर बनने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: शनि की चाल बदलने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, दूर होगी घर में छाई कंगाली

    मेष राशि (Aries)

    शक्रादित्य राजयोग (Shukra Aditya Rajyog Lucky zodiac signs) से मेष राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में दोगुना फायदा मिल सकता है। कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट से अच्छा-खासा लाभ देखने को मिलेगा। मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से आर्थिक परेशानी दूर होगी। साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी।

    नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लॉन्ग टर्म गोल को अचीव करने में सफल होंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी बड़ा काम माता-पिता की सहमति के बिना न करें। आय के नवीन साधन बनेंगे। व्यय भी होगा। सही जगह पर निवेश करें।

    सिंह राशि (Leo)

    शक्रादित्य राजयोग से सिंह राशि की भी किस्मत बदल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इससे आमदनी भी बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार के लिए प्लान कर सकते हैं। किसी अपने से मदद मिल सकती है। रोजगार से जुड़े लोग नौकरी चेंज करने की सोच सकते हैं। वकालत की पढ़ाई कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

    सरकारी नौकरी की तलाश में लगे छात्रों को कामयाबी हाथ लग सकती है। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव की कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। सपनों को पूरा करने में आप सफल होंगे। नए काम की शुरुआत करेंगे। कमाई के मामले में समय उत्तम है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करना सीखें। साथ ही अपनी वाणी में मधुरता लाएं। अवश्य ही लाभ होगा।

    मीन राशि (Pisces)

    वर्तमान समय में सूर्य देव और सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में विराजमान हैं। सूर्य और शुक्र की युति से शक्रादित्य राजयोग बना है। शक्रादित्य राजयोग से मीन राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

    आप अपने जीवन में कई अहम फैसले लेने में सफल होंगे, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे। सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा मीन राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सभी अटके काम पूरे होंगे। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 19 मार्च को देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन लोगों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।