Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: 26 जून से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    Updated: Wed, 25 Jun 2025 05:15 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव 29 जून को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    Hero Image

    Shukra Gochar 2025: शुक्र देव को ऐसे प्रसन्न करें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, मीन राशि के जातकों को शुक्र देव शुभ फल देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो 26 जून को शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातक मालामाल होंगे। इन राशियों की किस्मत हीरे की तरह चमकेगी। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2025: 26 जून से चमकेगी इन राशियों की किस्मत! धन-दौलत की होगी बरसात

    मेष राशि

    1

    शुक्र देव की स्थिति बदलने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वर्तमान समय में शुक्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। वहीं, आने वाले समय में शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इससे मेष राशि के जातकों को जीवन में नाना प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। सौंदर्यता पर आप विशेष ध्यान देंगे। आपके स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

    धार्मिक यात्रा के योग हैं। आने वाले समय में धन की परेशानी दूर होगी। कहीं से आपको धन प्राप्त हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि रुका या फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। महंगे कपड़े आप खरीद सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैलेगी। अपने गुणों के माध्यम से आप धन अर्जन करने में सफल होंगे। सोमवार और शुक्रवार के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

    वृषभ राशि

    2

    सुखों के कारक शुक्र देव वृषभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसती है। वहीं, शुक्र देव की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल सकता है। वर्तमान समय में शुक्र देव आपके व्यय भाव को देख रहे हैं। वहीं, आने वाले समय में शुक्र देव आपके लग्न में विराजमान हैं। शुक्र देव की कृपा से आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। आप स्वस्थ रहेंगे।

    महंगे कपड़े या गहने खरीद सकते हैं। मनोरंजन क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। भौतिक विलासिता में आपकी रूचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में भी सक्रियता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। काम के माध्यम से आप धन अर्जन करने में आप सफल होंगे। आपके दोस्तों की संख्या बढ़ेगी। अच्छे लोगों के संपर्क में आएंगे। विशेष विद्या हासिल करने में सफल होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप विशेष विद्या हासिल करने की प्लानिंग करें।


    यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2025: शुक्र गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी गुड न्यूज

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।