Shukra Gochar 2025: 26 जून से चमकेगी इन राशियों की किस्मत! धन-दौलत की होगी बरसात
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) को सुखों का कारक कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र की महादशा बीस वर्षों तक चलती है। इस दौरान जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

Shukra Dev: इन उपायों से करें शुक्र देव को प्रसन्न
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 26 जून को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो गुरुवार 26 जून को शुक्र देव अपनी स्थिति बदलेंगे। इससे कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। शुक्र देव की कृपा से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: Lakshmi ji ke Upay: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये काम, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी
मेष राशि
वर्तमान समय में शुक्र देव मेष राशि में विराजमान हैं। शुक्र देव की कृपा से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। आप अपने लिए गहने या महंगे कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही मनोरंजन संबंधी विषयों में मन लगेगा। आपके कौशल में निखार आएगा। करियर या कारोबार में सफलता मिलेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। शुक्रवार के दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय देवी मां दुर्गा को लाल रंग की चीजें अर्पित करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें।
वृषभ राशि
शुक्र देव की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातक मालामाल होंगे। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो सुखों के कारक हैं। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। आपके गुणों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कामों में धन खर्च होगा। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। वृषभ राशि के अविवाहित जातकों की शादी के योग बन सकते हैं। जीवन में सुखों का आगमन होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। रुके काम में गति आएगी।
यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi Blessings: शाम के समय न करें ये काम, वरना घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।