Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Gochar 2025: शुक्र गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी गुड न्यूज

    Updated: Sat, 31 May 2025 02:00 PM (IST)

    शुक्र देव (Shukra Gochar 2025) ने मेष राशि में परिवर्तन किया है। इस गोचर से तुला वृश्चिक और धनु राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लोगों का ध्यान खासतौर पर प्यार और रिश्तों की ओर जाएगा। आपके अंदर एक अलग तरह की आकर्षण शक्ति आ सकती है। आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं तुला से धनु राशि के बारे में सबकुछ।

    Hero Image
    Shukra Gochar 2025: शुक्र गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शुक्र देव (Shukra Gochar 2025 Effects) ने 31 मई 2025 को मेष राशि में परिवर्तन किया है, जिससे तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। लंबी यात्राओं के अवसर भी बन सकते हैं। साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र गोचर का समय तुला से धनु राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    तुला राशि  

    तुला राशि (Venus Transit Impact on Libra) के जातकों के लिए शुक्र आपके लग्न और अष्टम भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपके सप्तम भाव से हो रहा है। यह समय आपके रिश्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आपके जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है या संबंधों में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी से लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

    शुक्र आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और सौंदर्य ला सकते हैं, जिससे लोग आपसे सरलता  से प्रभावित होंगे। यदि आप विवाहित हैं, तो यह समय आपके वैवाहिक जीवन को और गहरा बना सकता है। करियर में भी उन्नति के योग हैं। कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है या प्रमोशन की संभावना बन सकती है।

    शुक्र की दृष्टि आपके लग्न भाव पर भी है, जिससे आपके भीतर आत्मविश्वास और शांति की भावना बढ़ेगी। आप दूसरों से और करीब महसूस कर सकते हैं। विनम्रता से संवाद करें और रिश्तों का आनंद लें। कारोबार करने के लिए यह समय अच्छा है।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि (Scorpio Zodia Prediction) के जातकों के लिए शुक्र आपके सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपके षष्ठ भाव से हो रहा है। यह समय आपकी दिनचर्या, कार्य और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का है। आपको अपनी जीवन शैली में सुधार लाने की आवश्यकता है।

    शुक्र की दृष्टि आपके द्वादश भाव पर पड़ रही है, जिससे आपको विश्राम या एकांत की आवश्यकता महसूस हो सकती है। प्रेम ऐसे स्थानों से मिल सकता है, जहां आप रोजमर्रा का समय बिताते हैं। जैसे कार्यस्थल। स्वास्थ्य के छोटे संकेतों को नजरअंदाज न करें। खर्चे बढ़ सकते हैं और लंबी यात्राओं के अवसर भी बन सकते हैं।

    कुछ लोगों को भावनात्मक थकान महसूस हो सकती है। यह समय कर्तव्य और विश्राम के बीच संतुलन बनाने का है। अपने शरीर के साथ सहृदय रहें। छोटी असफलताओं को भूलकर आगे बढ़ें। यही तरीका है आगे बढ़ने और पेशेवर रूप से सफलता प्राप्त करने का।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र आपकी षष्ठ और एकादश भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपके पंचम भाव से हो रहा है। यह समय आपके जीवन में प्रेम, आनंद और रचनात्मकता का संचार करने वाला है। आपका मन बच्चों जैसा निर्मल और उत्साही महसूस कर सकता है। यह गोचर खासतौर से कलाकारों और लेखकों के लिए लाभकारी है। प्रेम संबंधों में मधुरता और प्रसन्नता आने की संभावना है।

    शुक्र की दृष्टि आपके एकादश भाव पर है, जिससे आपके मन की इच्छाएं प्रबल हो सकती हैं। पुराने दोस्तों से सहयोग या खुशी मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों से लाभ या मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो यह रिश्ता और गहराता नजर आएगा। साथ ही कोई अच्छी और लाभदायक नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

    यह गोचर बच्चों, शिक्षा या रचनात्मक योजनाओं के लिए उत्तम है। लेकिन ध्यान रखें   की अधिक चापलूसी से बचना चाहिए। कभी-कभी जीवन की साधारण खुशियों को जीना भी जरूरी होता है। सिर्फ बड़ी-बड़ी खुशियों का इंतजार करने से जीवन अधूरा लग सकता है। इसलिए, जैसा जीवन आए, वैसे ही उसे खुले दिल से अपनाएं।

     

    यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक,  astropatri.com द्वारा लिखा गया है , अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं |