यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Gochar 2025: शुक्र देव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज
धार्मिक दृष्टिकोण से माघ (Magh Month 2025) का महीना शुभ माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु और मां ...और पढ़ें

HighLights
- ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष उल्लेख है।
- शुक्र देव प्रेम और ऐश्वर्य का कारक है।
- शुक्र गोचार से राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Zodiac Forecast 2025: माघ का महीना कई राशियों के लिए अधिक शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस माह में शुक्र देव 28 जनवरी को सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर मीन राशि में परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र देव के राशि परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan) करने से कई राशियों (Venus Transit 2025) की किस्मत चमकेगी। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को शुक्र देव (Shukra Gochar Effects) के गोचर से जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
वृषभ (Taurus)
शुक्र देव के गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को कारोबार में वृद्धि होगी। बिजनेस और जॉब करने के वाले लोगों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। काम में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। लंबे समय से चली आ रही खराब आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी चीज में निवेश करने का प्लान कर सकते हैं।
(238).jpg)
सिंह (Leo)
इसके अलावा सिंह राशि के जातकों को भी शुभ फल की प्राप्ति होगी। शुक्र गोचर से संपत्ति में वृद्धि होने के योग बनेंगे। पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद की समस्या दूर होगी। रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा।
(173).jpg)
मीन (Leo)
शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि जे जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही सकारत्मक ऊर्जा मिलेगी।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Chandra Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी चंद्र देव की कृपा, खुशियों से भर जाएगा जीवन
शुक्र दोष के उपाय
सनातन धर्म में किसी भी तरह से छुटकारा पाने के लिए दान करने का अधिक महत्व है। ऐसे में शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को दूध, दही, घी, कपूर, सफेद वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान का करने से शुक्र दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
कुंडली में शुक्र देव अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए बड़ी इलायची डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025: मंगल देव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।