Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Sade Sati: कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति? इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 02 May 2024 01:11 PM (IST)

    वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसती है। हालांकि व्यक्ति के कर्म पर यह अधिक निर्भर करता है। शास्त्रों में निहित है कि बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं।

    Hero Image
    Shani Sade Sati: कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Sade Sati: ज्योतिष गणना के अनुसार, न्याय के देवता शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। हालांकि, व्यक्ति के कर्म पर यह अधिक निर्भर करता है। शास्त्रों में निहित है कि बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं। अतः व्यक्ति को कर्म के अनुसार फल प्राप्त होता है। इस समय कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुंभ राशि के जातकों को कब साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी और शनिदेव को प्रसन्न करने हेतु क्या करना चाहिए ? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत


    शनि देव को कैसे करें प्रसन्न ?

    • शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है। अतः सत्य पथ पर चलकर अच्छे कर्म करें। शनिवार के दिन किसी का दिल न दुखाएं। लोगों की सेवा करें और शनिवार के दिन तामसिक भोजन का सेवन भूलकर न करें।
    • कुंभ राशि के जातक अपने आराध्य भगवान शिव की रोजाना पूजा करें। इस समय गंगाजल या सामान्य जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। स्वयं शनिदेव, भगवान शिव के परम भक्त हैं। अतः शिव जी के शरणागत रहने वालों पर शनि देव की कृपा बरसती रहती है।
    • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो रोजाना शिव जी एवं शनिदेव की पूजा करें। वहीं, शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष पूजा करें। इसके पश्चात, अपनी आर्थिक स्थिति के अनुरूप काले कंबल, चमड़े के चप्पल और जूते, काले वस्त्र और जरूरतमंदों को धन का दान करें।

    कब मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति?

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनि देव 29 मार्च, 2025 को देर रात 11 बजे तक रहेंगे। इसके बाद शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से कुंभ राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण प्रारंभ होगा। शनिदेव मीन राशि में 3 जून, 2027 तक रहेंगे। इसके बाद मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन कुंभ राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'