Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Zodiac Signs: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Jun 2025 06:56 PM (IST)

    वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव (Saturn Transit 2025) गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। शनिदेव के मीन राशि में रहने के चलते मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू हुई है। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। जबकि मीन राशि वालों पर दूसरा चरण चल रहा है।

    Hero Image
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव की महिमा बड़ी निराली है। अच्छे कर्म करने वाले कभी खाली हाथ नहीं रहते हैं। उन्हें समय के साथ जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव निश्चित समय यानी पुण्य कर्म समाप्त होने के बाद अवश्य ही दण्डित करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो जून महीने में तीन राशि के जातकों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसने वाली है। इससे उनके जीवन में नया सवेरा होगा। साथ ही सभी रुके या बिगड़े काम बनने लगेंगे। इसके साथ ही करियर में भी नया चांस मिलेगा। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: धनु राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को जून महीने में शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आप में संतोष की भावना बढ़ेगी। वाणी से मधुर होंगे। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। दीर्घायु और यशस्वी होंगे। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। सामान्य मानसिक या शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। गुणीजनों से आपको लाभ होगा। आमदनी बढ़ सकती है। निवेश से भी लाभ देखने को मिलेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए समय बेहद उत्तम है। वर्तमान समय में गुरु का गोचर आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। वहीं, शनिदेव की कृपा से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। इस दौरान दान-पुण्य करने का भी मौका मिलेगा। बड़ों का प्यार और सम्मान मिलेगा। स्वभाव से आप विनम्र होंगे। अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। इस महीने आप कठिन मेहनत करेंगे। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। सरकारी तंत्र से धन लाभ हो सकता है।

    तुला राशि

    वर्तमान समय तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद उत्तम है। शनिदेव की कृपा से आपको अधिकतर कामों में सफलता मिलेगी। सेहत से आप निरोग रहेंगे। जीवन में सकारात्मक शक्ति में ऊर्जा का संचार होगा। इससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से करेंगे। पाचन संबंधी परेशानी दूर होगी। भूख अधिक लग सकती है। बड़े भाई से प्यार और स्नेह मिलेगा। शत्रुओं में आपका भय रहेगा। हालांकि, आपको घमंड से बचना होगा। इसके साथ ही विषय रत से भी दूर रहना होगा। शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काले चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: सिंह राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।