विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shani Gochar: शनि गोचर से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, फूंक-फूंक कर कदम रखने वाले मारेंगे लंबी छलांग

Published: Fri, 16 Jan 2026 08:00 PM (IST)

न्याय के देवता शनिदेव वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं और 3 जून, 2027 को मेष राशि में गोचर ...और पढ़ें

शनिवार के दिन क्या करें और क्या न करें? (Image Source: AI-Generated)

शनिवार के दिन क्या करें और क्या न करें? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव की महिमा निराली है। जिन लोगों पर शनिदेव की कृपा बरसती है, उन्हें जीवन में सभी प्रकार के सुख और शोहरत की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर और कारोबार में विशेष सफलता मिलती है। वहीं, शनिदेव की कुदृष्टि पड़ने पर जातक को जीवन में कठिन समय से गुजरना पड़ता है। इसके लिए शनिदेव को न्याय का देवता और प्रकृति में संतुलन बनाने वाला देवता भी कहा जाता है।

nyay dev

वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों की लॉटरी (Lucky Zodiac Signs for Shani Gochar) लगेगी। आसान शब्दों में कहें तो जीवन में लाभ ही लाभ होगा। आइए, शनि देव के राशि परिवर्तन के बारे में जानते हैं।

कौन हैं शनिदेव?

न्याय के देवता शनिदेव के पिता आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और माता छाया हैं। पिता के साथ कटु संबंध रहने के चलते शनिदेव को पितृ शत्रु भी कहा जाता है। हालांकि, पिता की कृपा से शनिदेव को न्याय करने का वरदान मिला। शास्त्रों में निहित है कि सूर्य देव के कहने पर शनिदेव ने भगवान शिव की कठिन तपस्या की। इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने शनिदेव को न्याय करने का अधिकार दिया। साथ ही शनिदेव को मोक्ष प्रदाता भी कहा।


शनि गोचर 2027

ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव 03 जून, 2027 को राशि परिवर्तन (Saturn Transit 2027 Effects) करेंगे। इस दिन शनिदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान ज्योतिष गणना अनुसार, शनिदेव 03 जून, 2027 को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को होगा लाभ

शनिदेव के मेष राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति (Financial Growth Astrology 2026) मिल जाएगी। वहीं, सिंह और धनु राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, अन्य राशि के जातकों को भाव और ग्रहों की स्थिति अनुसार फल मिलेगा। सारे बिगड़े काम बनेंगे। करियर और कारोबार में नया मुकाम हासिल होगा। रुके काम में गति आएगी। किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शनिदेव की कृपा से जीवन में मंगल का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें- Sade Sati: मिथुन राशि के जातकों पर कब से शुरू होगी साढ़ेसाती? इन उपायों से पाएं शनिदेव की कृपा

यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya: मकर राशि के जातकों पर कब से शुरू होगी ढैय्या? इन उपायों से पाएं शनिदेव की कृपा


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।