Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2024: 11 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 09 Sep 2024 09:30 PM (IST)

    भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी (Radha Ashtami 2024) तिथि पर राधा रानी संग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। ज्योतिष भी कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भगवान कृष्ण एवं राधा रानी की पूजा करने की सलाह देते हैं।

    Hero Image
    Radha Ashtami 2024: कब है राधा अष्टमी ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: हर वर्ष भाद्रपद महीने में राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर राधा रानी संग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि श्रीजी का अवतरण भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की मानें तो राधा अष्टमी तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों पर राधा रानी की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो 11 सितंबर को चंद्र देव रात 09 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के धनु राशि में गोचर करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस राशि में चंद्र देव 13 सितंबर को देर रात तक रहेंगे। इसके अगले दिन 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में 03 बजकर 23 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।  

    वृश्चिक राशि

    वर्तमान समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरस रही है। उनकी कृपा से वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही मन के कारक चंद्र देव की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। चंद्र देव वृश्चिक राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्र देव के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। राधा अष्टमी पर दान करने से अमोघ फल प्राप्त होगा। घर पर किसी खास व्यक्ति का आगमन होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी।  

    कुंभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी विशेष लाभ प्राप्त होगा। कुंभ राशि के जातकों को असंतोष की स्थिति से मुक्ति मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस खुशखबरी में आपकी मनोकामना भी शामिल होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े भाई से प्यार प्राप्त होगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner