विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2024: गायत्री जयंती पर चंद्र देव करेंगे तुला राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 16 Jun 2024 12:17 PM (IST)

ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए शिवजी की पूजा करने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना स्नान-ध्यान ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2024: गायत्री जयंती कब है?
Chandra Gochar 2024: गायत्री जयंती कब है?

HighLights

  1. गायत्री जयंती हर वर्ष ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।
  2. इस दिन मन के कारक चंद्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे।
  3. कुंडली में चंद्रमा मजबूत रहने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Gochar 2024: हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। इस दिन वेदों की अधिष्ठात्री गायत्री माता की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्ति हेतु गायत्री मंत्र का जप किया जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गायत्री जयंती के दिन चंद्र देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा। इन 3 राशि के जातकों के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 17 जून को देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 19 जून तक रहेंगे। इसके पश्चात, तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव एक राशि में सवा दो दिनों तक गोचर करते हैं। इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

धनु राशि

चंद्र के गोचर से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक के विदेश से धन लाभ के योग हैं। कई जातक विदेश यात्रा कर सकते हैं। आय के साधन बढ़ेंगे। इससे धनु राशि के जातकों को अगले दो दिनों तक आय में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसती है। शिवजी की कृपा से मकर राशि के जातकों के सभी रुके कार्य बन जाएंगे। साथ ही कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। आने वाले दिनों में मकर राशि के जातकों को रोजगार मिल सकता है।

कन्या राशि

चंद्र के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को विशेष धन लाभ होगा। केतु पूर्व से कन्या राशि में विराजमान हैं। चंद्र के धन भाव में गोचर होने से कन्या राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी। कुल मिलाकर कहें तो चंद्रमा के गोचर से कन्या राशि की आय बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।