विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangal Gochar 2023 in Scorpio Rashi: 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, तो इन 3 राशि वालों की होगी बंपर कमाई

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 16 Nov 2023 02:04 PM (GMT+05:30)

Mangal Gochar 2023 in Scorpio Rashi ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव अगले 41 दिनों तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। ...और पढ़ें

Mangal Gochar 2023 in Scorpio Rashi: 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार
Mangal Gochar 2023 in Scorpio Rashi: 2 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार

HighLights

  1. ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव अगले 41 दिनों तक वृश्चिक राशि में रहेंगे।
  2. मंगल के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा।
  3. मंगल देव 16 नवंबर को 10 बजकर 46 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2023 in Scorpio Rashi: ग्रहों के सेनापति मंगल देव आज राशि परिवर्तन कर चुके हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव अगले 41 दिनों तक वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके पश्चात, वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। वहीं, 3 राशि वालों की बंपर कमाई होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें- जानें, नहाय खाय के दिन क्या करें और किन चीजों से करें परहेज

मंगल राशि परिवर्तन

मंगल देव 16 नवंबर को 10 बजकर 46 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस दौरान 21 नवंबर को अनुराधा, 09 दिसंबर को ज्येष्ठा और 27 नवंबर को मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।

प्रेम जीवन

वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान मंगल देव वृषभ राशि के जातकों के जीवनसाथी भाव में विराजमान रहेंगे और कर्क राशि के प्रेम भाव को देखेंगे। इन दोनों राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही दोनों राशि के जातकों को पार्टनर से संबंध मधुर होंगे। एक दूसरे से बात कर रिश्ते को नया आयाम दे सकते हैं।

करियर

मंगल राशि परिवर्तन के दौरान मकर, कुंभ और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इन तीनों राशि के जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी मिलने के भी योग बनेंगे। रुका हुआ काम बन जाएगा। पार्टनर से मदद मिलेगी। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। कुल मिलाकर कहें तो मंगल के राशि परिवर्तन से तीनों राशि के जातक धनवान बन सकते हैं। इसके अलावा, मेष और वृश्चिक राशि को भी लाभ प्राप्त होगा। दोनों राशि के जातकों का स्वामी मंगल देव हैं। इनकी कृपा दोनों ही राशि पर हमेशा बरसती है। हालांकि, वाणी पर कंट्रोल रखना पड़ेगा। वाद-विवाद से दूर रहना होगा। साथ ही हर मंगलवार के दिन हनुमान जी का दर्शन करना उत्तम होगा।

यह भी पढ़ें- नहाय खाय के दिन बन रहे हैं ये 2 अद्भुत संयोग, प्राप्त होगा कई गुना फल

डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'