विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zodiac Signs: इन राशियों पर हमेशा बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

Published: Tue, 19 Aug 2025 08:01 PM (IST)

मां लक्ष्मी की कृपा 2 राशि के जातकों (Maa Durga Favorite zodiac signs) पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से ...और पढ़ें

Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?
Zodiac Signs: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है।
  2. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा एवं भक्ति की जाती है।
  3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।  

ज्योतिषियों की मानें तो दो राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इस राशि की आराध्या जगत की देवी मां लक्ष्मी हैं। वहीं, मन के कारक चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को हमेशा शुभ कामों में सफलता मिलती है। वहीं, मन प्रसन्न रहता है। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को धन की परेशानी नहीं होती है। अगर वृषभ राशि के जातकों को जीवन में आर्थिक तंगी आती है, तो जल्द ही परेशानी दूर हो जाती है। वृषभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें। इस व्रत को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बरसती है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी भी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्या धन की देवी मां लक्ष्मी हैं। तुला राशि के जातक पर शनिदेव की कृपा रहती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातक कार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। तुला राशि के जातक बेहद कर्मशील होते हैं।   इस गुण के चलते तुला राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

इस राशि में कर्मफल दाता शनि देव उच्च होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है।   तुला राशि के जातकों को सलाह है कि शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें। शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।  

यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya: सिंह राशि वालों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति? ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन की परेशानी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।