Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मिथुन राशि में 9 जुलाई को उदित हो रहे हैं देवगुरु बृहस्पति, जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 11:27 PM (IST)

    देवगुरु बृहस्पति पुनर्वसु, विशाखा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी है। वह बुद्धि, ज्ञान, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धर्म, गुरु, दान-पुण्य आदि के कारक हैं। यदि गुरु कुंडली में शुभ होकर बैठते हैं, तो व्यक्ति को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलता है। जानिए गुरु तारे के उदित होने से किन राशियों को होगा लाभ। 

    Hero Image

    गुरु तारे के उदित होने के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मिथुन राशि में 12 जून 2025 को अस्त हुए देवगुरु बृहस्पति 9 जुलाई 2025 को सुबह 4:34 पर मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। गुरु तारे के अस्त होने पर शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। अब एक बार फिर से इनके उदित होने पर शुभ कार्यों को करने की शुरुआत हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मगर, 6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी होने के बाद विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। देवगुरु बृहस्पति पुनर्वसु, विशाखा और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी है। वह बुद्धि, ज्ञान, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धर्म, गुरु, दान-पुण्य आदि के कारक हैं।

    यदि गुरु कुंडली में शुभ होकर बैठते हैं, तो व्यक्ति को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलता है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में भाग्योदय भी होता है और इनके परिश्रम के आगे भाग्य फलीभूत होता है। जानते हैं मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति के उदित होने से किन राशि वालों को होगा लाभ।

    Vrishabh

    बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय

    वृषभ राशि के द्वितीय घर में देवगुरु के उदित होने से करियर में अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो अब समय उचित है।

    Mithun

    करियर में होगी उन्नति

    मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति के उदित होने से इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा। अध्यात्म में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है या करियर में उन्नति के मौके बनेंगे।

    Singh

    आय के बनेंगे नए स्रोत

    सिंह राशि वालों को निवेश के मामलों में लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सफलता और प्रगति करियर में मिलने से मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

    यह भी पढ़ें- 13 जुलाई से शनि देव हो रहे हैं वक्री, जानिए किस राशि के जातकों को रहना है सावधान

    Kanya

    कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी

    कन्या राशि के जातकों को भी देवगुरु बृहस्पति के उदित होने से लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कैरियर में उपलब्धियां हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    Vrishak

    आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता

    वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु के उदित होने से विशेष लाभ मिलेगा आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी वैवाहिक जीवन में खुशी आएंगे आए के नए साधन बने से सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

    यह भी पढ़ें- अष्टसिद्धि, नव निधि के दाता है बजरंगबली, हनुमान चालीसा का ये दोहा बना देगा सारे काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।