चांदी की चेन पहनने से मजबूत होते हैं चंद्रमा और शुक्र, मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे
चांदी की चेन ज्योतिष और सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद मानी जाती है। जानिए चंद्रमा और शुक्र के प्रभाव के साथ इसे पहनने के सही नियम।

चांदी की चेन पहनने के फायदे (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र में चांदी को सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि ऊर्जा का एक बड़ा जरिया माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। इसे सही तरीके से पहनने से न सिर्फ इंसान का मन शांत रहता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी भी आती है।
आइए समझते हैं कि गले में चांदी की चेन पहनने के कौन-कौन से 5 प्रमुख फायदे हैं:
1. मानसिक शांति और तनाव से राहत
ज्योतिष के अनुसार, चांदी पहनने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। जिन लोगों का मन अशांत रहता है, छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होती है या तनाव बना रहता है, उनके लिए चांदी की चेन काफी मददगार साबित होती है। यह मानसिक संतुलन बनाती है।
2. धन समृद्धि और सुख-सुविधाओं में इजाफा
चांदी का संबंध सौंदर्य और वैभव के कारक शुक्र ग्रह से भी है। गले में चांदी की चेन धारण करने से शुक्र देव की कृपा मिलती है, जिससे इंसान की आर्थिक स्थिति सुधरती है और सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं।
3. गुस्सा कंट्रोल होता है और बढ़ता है आत्मविश्वास
पुरुषों के लिए चांदी की चेन पहनना काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, चांदी का शीतल स्वभाव उनके मन को शांत रखता है। इससे स्वभाव में ठहराव आता है, सही फैसले लेने में मदद मिलती है।
4. नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाता है
धार्मिक लिहाज से देखें तो चांदी को बहुत ही पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इसे धारण करने से व्यक्ति के आस-पास एक सकारात्मक माहौल बना रहता है। यह इंसान को लोगों की बुरी नजर और आस-पास की नेगेटिव एनर्जी से बचाकर रखती है।
5. शरीर की ठंडक
पुरानी मान्यताओं के मुताबिक, चांदी शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है। महिलाओं के लिए यह भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के साथ त्वचा की रंगत बेहतर करने में सहायक मानी जाती है। शायद इसीलिए महिलाओं को चांदी की पायल, बिछिया पहनने की सलाह दी जाती है।
चांदी पहनने के सही नियम और सावधानियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी हर किसी को एक जैसा फल नहीं देती। अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक न हो तो इसके कुछ उल्टे प्रभाव भी पड़ सकते हैं, इसलिए किसी जानकार से सलाह जरूर लें। चांदी की चेन पहनने के लिए सोमवार या शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। पहनने से पहले इसे गंगाजल से धोकर साफ कर लें और चंद्रमा या शुक्र ग्रह का ध्यान करके ही गले में धारण करें।
यह भी पढ़ें- Jyotish Tips: चांदी पहनने से किन्हें मिल सकता है फायदा, ध्यान रखें ये जरूरी नियम
यह भी पढ़ें- Silver Ring Benefits: अलग-अलग उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से मिलते हैं ये फायदे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
