विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर राशि अनुसार जपें ये मंत्र, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

Published: Sun, 08 Mar 2026 08:45 PM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च रविवार को पापमोचनी एकादशी है। यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है।

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी का धार्मिक महत्व 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस दिन भगवान मधुसूदन और मां लक्ष्मी की पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है।

vishnu ji

सनातन शास्त्रों में निहित है कि पापमोचनी एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरसती है। अगर आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पापमोचनी एकादशी के दिन भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए 'ॐ महासिंहाय नमः और ॐ विश्वम्भराय नमः ' मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भौतिक सुखों में वृद्धि के लिए ' ॐ गौर्यै नमः और ॐ निर्गुणाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक कारोबार में उन्नति के लिए ' ॐ श्रीमत्यै नमः और ॐ चण्डकोपिने नमः ' मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक शुभ कामों में सफलता पाने के लिए 'ॐ नन्दिन्यै नमः और ॐ शिंशुमाराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक जॉब में प्रमोशन के लिए ' ॐ सावित्र्यै नमः और ॐ श्री तुलस्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ कृष्णायै नमः और ॐ परन्तपाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक पापमोचनी एकादशी के दिन पूजा के समय 'ॐ कुलायै नमः और ॐ महाबलाय नमः ' मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए ' ॐ यामायै नमः और ॐ महात्मने नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक बृहस्पति देव को प्रसन्न करने पाने के लिए ' ॐ विभूत्यै नमः और ॐ वरप्रदाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए ' ॐ वरदायै नमः और ऊँ ॐ परन्तपाय नमः ' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक कारोबार की परेशानी दूर करने के लिए ' ऊँ श्री धनंजाय नम: और ॐ अव्यक्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक पापमोचनी एकादशी के दिन ' ॐ समायै नमः और ॐ महानन्दाय नमः' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi पर पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, खुशियों से भरा रहेगा घर-संसार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।