विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Papmochani Ekadashi 2026: शिवलिंग पर इन चीजों के अभिषेक से कट जाएंगे सारे कष्ट, पढ़ें गुप्त सामग्री के नाम

Published: Sun, 08 Mar 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

इस साल पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2026) 16 मार्च को है। यह दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है।

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी के उपाय। (Ai Generated Image)

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी के उपाय। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पापमोचनी एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यह व्रत हर साल चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह व्रत 16 मार्च को रखा जाएगा। यह एकादशी (Papmochani Ekadashi 2026) भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं, इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है, तो आइए उन खास सामग्री के बारे में जानते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास वस्तुएं (Offer These Things To Shivling)

Offer These Things To Shivling 1

Ai Generated Image

शमी के फूल

इस दिन शमी के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव खुश होते हैं। ऐसे में नीलकंठेश्वर महादेव का नाम लेते हुए शमी के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।

बिल्वपत्र और शहद

बिल्वपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसे में इसे शिवलिंग पर चढ़ाने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय बिल्व पत्र पर थोड़ा-सा शहद लगाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कच्चे चावल और काले तिल

इस पावन दिन पर शिवलिंग पर कच्चे चावल में थोड़े से काले तिल मिलाकर अर्पित करें। चढ़ाने के बाद उन्हीं चावल में मिले तिल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इस उपाय को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

गाय का घी

इस दिन शुद्ध गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे रोग-दोष दूर होते हैं।

मंत्र का जाप

भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करें। ऐसा करने से जीवन पर आने वाले संकट टल जाते हैं। इसके साथ ही महादेव की कृपा मिलती है।

यह भी पढ़ें- Papmochani Ekadashi 2026 Date: मार्च में कब है पापमोचनी एकादशी? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।