यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mokshada Ekadashi 2024 Mantra: मोक्षदा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद
अगहन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर (Mokshada Ekadashi 2024 Date) गीता जयंती मनाई जाती है। इस शुभ ...और पढ़ें

HighLights
- अगहन माह के शुक्ल पक्ष में गीता जयंती मनाई जाती है।
- इस दिन जग के नाथ भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
- भगवान विष्णु की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। वहीं, साधक अपने घरों पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहती है। साधक श्रद्धा भाव से एकादशी तिथि पर अपने आराध्य भगवान विष्णु के भिन्न-भिन्न रूपों की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी तिथि पर स्नान-ध्यान कर विधिपूर्वक लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी पर तुलसी से जुड़े करें ये उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक मोक्षदा एकादशी पर पूजा के समय 'ऊँ श्री वामनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान मोक्षदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- मिथुन राशि के जातक विष्णुजी को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कर्क राशि के जातक मोक्षदा एकादशी तिथि पर ' ऊँ श्री ईश्वराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- सिंह राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री योगिनेय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कन्या राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक मोक्षदा एकादशी की शुभ तिथि पर 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम: मंत्र का एक माला जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री लोकनाथाय नम:' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक तुलसी मां को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री वाराहय नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।
- मकर राशि के जातक मोक्षदा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री रामाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा के समय 'ऊँ श्री गोपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
- मीन राशि के जातक गीता जयंती के दिन पूजा करते समय 'ऊँ श्री पद्मनाभाय नम:' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी पर दुर्लभ 'भद्रावास' योग समेत बन रहे हैं ये 6 अद्भुत संयोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
