Navratri के दौरान डांडिया नाइट में हर महिला खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है। लेकिन अक्सर लंबे समय तक डांस करते समय हील्स की वजह से पैरों में दर्द और थकान हो जाती है। ऐसे में आप अपने एथनिक आउटफिट के साथ फ्लैट सैंडल को पहन सकती हैं। यहां 5 विकल्प दिए गए हैं जो आपको ₹999 से कम कीमत में मिल जाएंगे और इन्हें आप घर बैठे अमेजन की मदद से आराम से ले सकती हैं। डांडिया नाइट के लिए गोल्डन, सिल्वर, मल्टीकलर और मिरर वर्क वाली Women Flats सैंडल को चुना जा सकता है। आप इन्हें लहंगे, चनिया चोली, कुर्ती या अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। इनका स्टाइलिश डिजाइन आपके पारंपरिक लुक को और भी खास बना देगा और आप पूरी रात आराम से डांस कर सकती हैं।
देखें 5 खूबसूरत विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Mochi Women Flat Fashion Sandal
डांडिया में लगातार घंटों तक नाचना पड़ता है। हील्स पहनने से पैरों और एड़ियों में दर्द या मोच का खतरा रहता है। इस सैंडल का फ्लैट सोल पैरों को पूरी स्थिरता और सपोर्ट देने में मदद करेगा, जिससे आप बिना थके पूरी रात खुलकर डांस कर सकती हैं। Mochi की इस सैंडल में आरामदायक कुशनिंग दी गई है जो तलवों को सपोर्ट देता है और इसका सिल्वर रंग चनिया-चोली, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के आसानी से मैच कर जाएगा। साथ ही, इसमें मौजूद वेलवेट फिनिश त्वचा को चुभता नहीं है और लंबे समय तक पहनने के बाद भी छालों की समस्या नहीं होने देता है।
मुख्य बातें
- मटेरियल - सिंथेटिक, वेलवेट
- क्लोजर - बकल
- स्ट्रैप टाइप - स्ट्रैपलेस
01
Metro womens 32-1702 Flat Sandal
जब बात आती है लंबे समय तक डांस करने की तो अक्सर हील्स पहनना सही नहीं होता। ऐसे में आप Metro के इस सैंडल को चुन सकती हैं जो फ्लैट हील्स में आती है जिससे आप आराम से इसे पहन सकती हैं। बेंज रंग में आने वाली इस Sandals For Women पर खूबसूरत कढ़ाई की गई है जिसकी वजह से इसे आप नवरात्रि के अलावा आम दिनों के फंक्शन या शादी-ब्याह में भी आराम से पहन सकती हैं। इसमें मौजूद अच्छी ग्रिप वाला सोल फिसलन से बचाकर आपको रात भर मस्ती करने में मदद करेगा।
मुख्य बातें
- ब्रांड - Metro
- मटेरियल - सिंथेटिक
- क्लोजर - पूल ऑन
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Bata Women's Slip-on Sandal
गरबा खेलते समय पैरों के तेजी से घूमने और मुड़ने की आवश्यकता होती है। इस सैंडल में दिया गया टो-रिंग स्टाइल पैर को सैंडल के अंदर आगे-पीछे फिसलने से रोकने में मदद करता है। इससे डांस करते समय सैंडल के पैर से निकल जाने का डर नहीं रहता। फ्लैट डिजाइन वाला यह सैंडल आपके शरीर के वजन को समान रूप से बांट सकती है, जिससे आप बिना थके पूरी रात खुलकर डांस का आनंद ले सकती हैं। वहीं स्लिप-ऑन स्टाइल की वजह से इसे आराम से पहना और उतारा जा सकता है। गोल्डन रंग का Bata का यह सैंडल आपके हर एथनिक ड्रेस के साथ आराम से मैच कर जाएगा।
मुख्य बातें
- ब्रांड - Bata
- मटेरियल - सिंथेटिक
- क्लोजर - स्लिप ऑन
03
XE Looks Stylish Beaded Flat Slippers
डांडिया नाइट का माहौल पूरी तरह से चमक-दमक और सजावट से भरा होता है। इन स्लिपर्स पर किया गया मोतियों व सितारों और एम्बलिश्ड काम चनिया-चोली, लहंगे और हैवी एथनिक ड्रेसेस के साथ पूरी तरह मेल खा सकता है। इस Slipper की खासियत इसका कुशन्ड फुटबेड है। अक्सर डांडिया और गरबा में 3 से 4 घंटे लगातार पैरों पर खड़े रहकर डांस करना पड़ता है। इसका सॉफ्ट कुशन पैरों के तलवों को पैडिंग देता है, जिससे पैरों में छाले पड़ने या एड़ियों में दर्द होने का खतरा काफी कम हो जाता है। फ्लैट डिजाइन की वजह से यह फिसलेगा भी नहीं और इसका क्लासिक गोल्ड शेड हर आउटफिट के साथ खूब जचेगा।
मुख्य बातें
- मटेरियल - फ़ौक्स लेदर
- क्लोजर - स्लिप ऑन
- स्ट्रैप टाइप - थोंग
04
Marc Loire Women's Pair of Embroidered & Embellished Flat Fashion Sandals
वहीं, सुनहरे और सिल्वर रंग की सैंडल को पहन कर बोर चुकी हैं, तो ट्राई कीजिए स्ट्रॉबेरी रंग में आने वाली इस सैंडल को जो Dandiya Night के दौरान आपको खास दिखाने में मदद करेगा। इस सैंडल पर की गई बारीक एम्ब्रॉयडरी और सजावट डांडिया के फेस्टिव वाइब के साथ पूरी तरह मेल खा सकती है। इसका कढ़ाई वाला वर्क चनिया-चोली के गोटा-पत्ती, थ्रेडवर्क और आरी वर्क के साथ मैच कर सकता है, जिससे आपके पैरों को एक राजस्थानी या गुजराती एथनिक लुक मिलेगा। इसमें दिए गए फ्लैट सोल के साथ आप बेझिझक डांस कर सकती हैं। वहीं, Marc Loire की इस सैंडल में सॉफ्ट इनसोल मौजूद है जो पैरों पर ज्यादा दबाव नहीं डालता है। साथ ही, इसमें दिए गए स्ट्रैप्स पैरों को अच्छी तरह से होल्ड करके रखते हैं।
मुख्य बातें
- मटेरियल - पोलीयूरीथेन
- क्लोजर - बंजी
- स्ट्रैप टाइप - स्लिंग बैक
05
इन्हें भी पढ़ें
स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
नोट: लेख लिखते समय सभी सैंडल की कीमत 999 रुपये के अंदर है। चूंकि अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है इसलिए बाद में इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ग्राहकों से अनुरोध है कि कोई भी सैंडल लेने से पहले उसकी असली कीमत अमेजन पर चेक कर लें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।