साड़ी पहनों या सूट, ये 7 ट्रेंडी Footwear हर एथनिक आउटफिट को देंगे शानदार लुक!

अलग-अलग तरह के फुटवियर त्योहारों पर नए कपड़ों की शोभा बढ़ाते हैं। गोल्डन हील्स, पंजाबी जूती, कोल्हापुरी चप्पल, सिल्वर किटन हील्स और सिंपल ब्राउन प्लैटफॉर्म जैसे विकल्प हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच होते हैं। इन्हें अलग-अलग अवसरों पर सूट, साड़ी, लहंगा और ड्रेसेज के साथ पहना जा सकता है। देखिए 7 ट्रेंडी विकल्प।
7 ट्रेंडी फुटवियर जो बढ़ाएंगे एथनिक कपड़ों की शोभा
7 ट्रेंडी फुटवियर जो बढ़ाएंगे एथनिक कपड़ों की शोभा

त्योहारों का सीजन आ चुका है और नए कपड़ों के साथ आपकी तैयारी ज़ोरों पर होगी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस बार अपने फेस्टिव लुक को पूरा करने के लिए कौन-से फुटवियर पहनने वाली हैं? गोल्डन हील्स, वर्क वाले फ्लैट्स, कोल्हापुरी चप्पल, सिल्वर किटन हील्स, पंजाबी जूती, ब्राउन प्लैटफॉर्म सैंडल्स और कॉपर स्लाइडर्स 7 ऐसे Footwear For Women हैं जो हर तरह के पारंपरिक कपड़ों के साथ मैच होते हैं। चाहे ऑफिस की दिवाली पार्टी में कोई फैंसी साड़ी पहननी हो या घर पर होने वाले गेट टुगेदर में शरारा सूट; इन्हें हर तरह के कपड़ों के साथ पेयर किया जा सकता है। ये दिखने में जितने सुंदर हैं पैरों को भी पूरा आराम देने का काम करते हैं। इन्हें पहनकर आसानी से चला जा सकता है और यहां तक कि डांस करने में भी परेशानी नहीं आती है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Embroidered Slip On Ethnic Flats Sandals

अगर आप हील वाली सैंडल्स पहनकर सहज महसूस नहीं करती हैं, तो एथनिक फ्लैट्स का यह पेयर एक सही पसंद है। सिंथेटिक मटेरियल से बनी ये सैंडल्स पैरों को पूरा आराम देती हैं और हर त्योहार पर अलग-अलग लुक के साथ आसानी से मैच होंगी। मुलायम इन्सोल की वजह से एड़ियों में दर्द होने की समस्या नहीं आती है और साथ ही लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों में पसीना नहीं आता है। स्लिप ऑन स्टाइल की वजह से इन्हें पहनने या उतारने में भी झंझट नहीं होता है। इसमें पिंक, बेज, व्हाइट और ब्लैक जैसे रंगों के विकल्प मिलते हैं, जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

  • चिकनकारी कुर्ती
  • अनारकली सूट
  • कॉटन साड़ी
01

Mochi Women Glittery Block Heel Party Fashion Sandals

गोल्ड रंग के फुटवियर हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और सिंपल कपड़ों को भी आकर्षक बना देते हैं। स्लिप ऑन स्टाइल वाली ये हील्स लोकप्रिय ब्रांड Mochi की हैं जिनमें सिल्वर रंग का भी विकल्प देखने को मिलता है। इन Block Heels पर किया गया गोल्ड वर्क त्योहार की वाइब के साथ पूरी तरह मैच होता है। आरामदायक होने की वजह से इन्हें पहनकर देर तक खड़े होने या डांस करने में भी परेशानी नहीं आती है। ये हील्स ऐसी हैं जिनका फैशन कभी खत्म नहीं होता है और त्योहारों के बाद भी इन्हें शादियों या किसी अन्य अवसर पर स्टाइल किया जा सकता है।

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

  • लहंगा
  • सिल्क साड़ी
  • शरारा सूट
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

TRYME Crystal Embellished Strap Slip on Wedges Heel

स्लिप ऑन स्टाइल वाली ये हील्स आकर्षक स्टोन वर्क के साथ डिजाइन की गई हैं, जो हर तरह के एथनिक कपड़ों के साथ अच्छी लगेंगी। स्लिप ऑन स्टाइल वाली ये Women Wedges पहनने में भी काफी आरामदायक हैं और पैरों में दर्द की समस्या नहीं आती है। ऐसे में पूरी रात दिवाली पार्टी में इन्हें पहनकर मस्ती की जा सकती है। ब्राउन रंग के फुटवियर वैसे भी हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं, जिस वजह से हर आउटफिट के लिए अलग से एक सैंडल लेने का खर्च भी बचेगा।

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

  • नेट की साड़ी
  • कुर्ता-प्लाजो सेट
  • एथनिक ड्रेस
03

Metro Women Kitten Heel Sandal

त्योहारों की चमक-धमक को दोगुना करने के लिए सिल्वर रंग की ये हील्स एक स्टाइलिश पसंद होगी। इन Metro हील्स को सिंथेटिक मटेरियल से बनाया गया है और स्लिप-ऑन क्लोजर बार-बार स्ट्रैप खोलने व बंद करने की समस्या से आजादी देता है। सिंपल स्टोन वर्क इन किटन हील्स को एक क्लासी लुक दे रहा है और इसके साथ पैरों की खूबसूरती भी दोगुना बढ़ेगी। इसमें रोज गोल्ड रंग का भी विकल्प मिलता है, जो साड़ी, सूट और गाउन जैसे कपड़ों के साथ काफी अच्छा लगता है। मुलायम इन्सोल एड़ियों को आराम देता है और यह उन महिलाओं के लिए काफी अच्छी पसंद है जिन्हें ज्यादा ऊंची हील्स पहनना पसंद नहीं है।

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

  • साटन साड़ी
  • एथनिक गाउन
  • एंब्रॉयडरी वाला लहंगा


स्मार्ट चॉइस के साथ जानिए गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में

04

Frido Women's Ethnic Comfort Flat Sandals

अगर आपको स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का सही बैलेंस बनाने वाला एक फुटवियर की तलाश है तो Frido की इस पर एक नजर डालिए। यह दिखने में जितनी सुंदर है, पहनने के बाद पैरों को उससे भी ज्यादा आराम देगी। सामान्य विकल्पों की तरह यह Kolhapuri Chappal पैरों को काटेगी नहीं और हर समय पूरा कम्फर्ट मिलेगा। इस कोल्हापुरी चप्पल में मुलायम कुशनिंग दी गई है, ताकि चलते या डांस करते समय एड़ियों पर ज़ोर न पड़े। मजबूत ग्रिप की वजह से फिसलने का डर नहीं रहता है। डिजाइन की बात की जाए तो, भले ही इस पर बहुत भारी वर्क नहीं किया गया है, लेकिन बेहतरीन फिनिश और रंग इसे क्लासी लुक दे रहे हैं। सैटिन गोल्ड, न्यूड सैंड, कॉफी ब्राउन और रोज़ पिंक समेत 6 अलग-अलग रंग हर लुक के साथ जचेंगे।

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

  • कुर्ता-पैंट सेट
  • सिल्क साड़ी
  • अनराकली सूट
05

IndieStride Women's Embroidered Punjabi Juttis

करीब 12 अलग-अलग रंगों के विकल्पों में आने वाली यह पंजाबी जूती हर एथनिक लुक में जान डाल सकती है। कढ़ाई वर्क इन्हें एक पारंपरिक लुक देता है और लाइटवेट होने की वजह से हर समय पैरों को भी आराम मिलेगा। ये Jutti For Women बढ़िया क्वालिटी के मटेरियल से बनी हैं, जिस वजह से इनका सोल आसानी से घिसने की समस्या नहीं आती है और इन्हें पहनकर आसानी से दिवाली पार्टी में डांस किया जा सकता है। भारी-भरकम सैंडल्स के विपरीत ये सिंपल से लेकर हेवी हर तरह के ट्रेडिशनल लुक को पूरा करती हैं। वहीं, इनका फैशन हर समय चलता रहता है और ये बाद में भी कई अवसरों पर स्टाइल की जा सकती हैं।

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

  • पटियाला सूट
  • फर्शी सलवार-कमीज
  • एथनिक मैक्सी ड्रेस
06

MOSAC Women Wedding Fashion Sandal

किन कपड़ों के साथ करें पेयर?

दिवाली के फंक्शन में अगर आपने ज्यादा भारी कपड़े नहीं पहने हैं तो ये सैंडल्स उनकी चमक को बढ़ाने का काम करेंगी। कॉपर रंग वाले इन फुटवियर को लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ मैच किया जा सकता है। वहीं, इसमें ब्लैक, गोल्ड, ग्रे और सिल्वर जैसे रंगों के विकल्प भी देखने को मिलते हैं। प्लेटफॉर्म हील्स आपको सही हाइट देने का काम करेंगी जिनके साथ लुक एलिवेट होगा। स्लिप-ऑन क्लोजर के साथ इन्हें फटाफट पहना और उतारा जा सकता है। इनकी सिंगल स्ट्रैप डिजाइन पैरों को थामकर रखती है और चलते समय अचानक से फिसलने की समस्या नहीं आती है। वहीं, बढ़िया क्वालिटी का मटेरियल इन्हें आसानी से खराब होने से बचाता है।

  • शिफॉन साड़ी
  • क्रॉप टॉप-स्कर्ट
  • लहंगा
07

कपड़ों, ज्वेलरी, फुटवियर और अन्य तरह की फैशन एक्सेसरीज देखने मिलेंगी स्टाइल स्ट्रीट पर 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऐसा जरूरी है क्या कि एथनिक कपड़ों के साथ सिर्फ हील्स ही पहनी जाएं?
    +
    नहीं, एथनिक वियर के साथ हील्स पहनना जरूरी नहीं है। आप फ्लैट्स, जूतियां, कोल्हापुरी चप्पलें, या सैंडल्स भी पहन सकती हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखती हैं। चुनाव पूरी तरह से आपके आराम और आउटफिट पर निर्भर करता है।
  • किस तरह के फुटवियर साड़ी और लहंगा के साथ सबसे अच्छे लगते हैं?
    +
    लहंगा व साड़ी के साथ किटन हील्स, प्लैटफॉर्म सैंडल्स, कोल्हापुरी चप्पल या स्ट्रैपी हील्स पहन सकती हैं। अगर आपको कम्फर्ट के साथ एक अलग लुक चाहिए तो एंबेलिश्ड स्नीकर्स या बूट्स भी ट्रेंडी पसंद होंगे।
  • क्या दिवाली और शादी जैसे ईवेंट्स में सिर्फ गोल्डन या सिल्वर फुटवियर ही पहनने चाहिए?
    +
    ऐसा जरूरी नहीं है कि इस तरह के अवसरों पर सिर्फ गोल्ड या सिल्वर रंगों के ही फुटवियर पहने जाएं। आप न्यूड, ब्राउन, टैन या ब्लैक रंगों वाले फुटवियर भी चुन सकती हैं। वहीं, एक अलग लुक के लिए कपड़ों के कॉन्ट्रास्ट रंग वाले विकल्पों को भी चुना जा सकता है।
  • एथनिक फुटवियर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    एथनिक फुटवियर चुनते समय आउटफिट का रंग और स्टाइल, अवसर, और अपने आराम का ध्यान रखें। फुटवियर ऐसा हो जो आपके कपड़ों को पूरा करे और कम्फर्टेबल महसूस कराए। मटेरियल और फिटिंग का ध्यान रखना भी जरूरी है।
  • इनको आरामदायक कैसे बना सकते है?
    +
    एथनिक फुटवियर को आरामदायक बनाने के लिए सबसे पहले अपने पैरों के हिसाब से सही साइज चुनें। ज्याद आराम के लिए जेल इन्सोल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है या फुटवियर को पहनने से पहले थोड़ा ढीला करने के लिए पहनकर चल सकते हैं। हील्स पैडिंग का उपयोग भी आरामदायक अनुभव दे सकता है।