Navratri 2026 महा सप्तमी पर मां दुर्गा के शक्तिशाली स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि दस महाविद्याओं में से एक प्रमुख और स्वतंत्र महाशक्ति मानी जाती हैं। माता का पसंदीदा रंग ग्रे है, इसलिए सातवें दिन ग्रे रंग का वस्त्र पहनते हैं। नवरात्रि पर ग्रे रंग के वस्त्र को संतुलन और शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग मन को स्थिर रखने में मदद करता है। नवरात्रि के सातवें दिन पूजा या किसी खास उत्सव का आयोजन है, तो इस दिन के लिए यहां ग्रे रंग के ये 5 एथनिक वियर आउटफिट्स देख सकती हैं। सलवार सूट से लेकर कुर्ता और साड़ी तक यहां हर तरह के एथनिक आउटफिट्स के विकल्प चुन सकती हैं। ग्रे रंग के इन आउटफिट्स में न केवल आप आकर्षक लगती हैं, बल्कि नवरात्रि के मौके यह रंग आपको सकारात्मकता से भर देगा।
यहां देखें ग्रे रंग के कुछ आकर्षक एथनिक आउटफिट्स:
