हर महिला चाहती है, कि वो हर तरह के स्टाइल और पैटर्न की कुर्ती कम-से-कम एक बार स्टाइल करें और इनके सभी प्रकार उनके वार्डरोब में शामिल रहें। खेर, एक बार में सभी डिजाइन को शामिल करना तो मुश्किल हो जाता है, तो महिलाएं ट्रेंड में चल रही कुर्ती को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करती हैं। ऐसे में अभी के ट्रेंड की बात करें, तो वी-नेक डिजाइन कुर्ती का लड़कियों से लेकर महिलाओं के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। आपको बता दें, जैसे अलग-अलग प्रकार की कुर्ती होती हैं, वैसे ही कुर्ती पर दिए गए गले की डिजाइन के आधार पर भी कुर्ती के कई प्रकार होते हैं। अगर किसी कुर्ती के गले पर V डिजाइन बनी हुई दिखे, तो समझजाना कि ये V नेक Kurti Design हैं। ये आपको कई पैटर्न, डिजाइन और जीवंत रंगों के विकल्प में मिल जाएंगी, जिन्हें कैजुअल वियर से लेकर पार्टी वियर लुक को बेहतर बानने के लिए अपने स्टाइल स्ट्रीट में शामिल किया जा सकता है।
किन-किन अवसरों पर वी नेक कुर्ती को पहन सकते हैं?
- ऑफिस लुक: जब ऑफिस जाना होता है, तो हर प्रकार के कपड़े पहनना महिलाएं ज्यादा पसंद नहीं करती हैं। महिलाओं को खासतौर पर, ऑफिस के लिए थोड़ा सा फॉर्मल और एलिगेंट लुक वाले कपड़ों के विकल्प चाहिए होते हैं। ऐसे में ऑफिस लुक को अपने हिसाब से बढ़िया बनाने के लिए आप ऑफिस में शॉर्ट या लॉन्ग किसी भी प्रकार की कुर्ती को पैंट, ट्राउजर, फ्लेयर जींस या फिर लेगिंग के साथ पहन कर जा सकती हैं।
- कैजुअल लुक: रोजाना के लिए, मार्केट से सामान लाने के लिए या घर में कोई रिश्तेदार आए हो, किसी भी जगह जाने के लिए कैजुअल और सिंपल लुक चाहिए, तो Kurti V Neck को स्कर्ट और स्ट्रेटफिट जींस के साथ पहन सकती हैं।
- घूमने जाने के लिए: महिलाओं को जब घूमने जाना होता है, तो आमतौर पर, अपनी कपड़ों की पैकिंग के दौरान 2-3 कुर्ती तो रखती ही हैं, ऐसे में घूमने जाने के लिए एक वी नेक कुर्ती को भी अपनी पैकिंग में शामिल किया जा सकता है। वहां इन्हें फ्लेयर या फिर कार्गो जींस के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा घूमने के दौरान कुछ एथनिक+फैशनेबल लुक चाहिए, तो इन्हें फ्लेयर जींस, हैवी ईयररिंग, अन्य ज्वेलरी और जूती या बढ़िया सी हील्स के साथ पहनी जा सकती है।
- पार्टी-फंक्शन के लिए: वी नेक कुर्ती भी आपको कई पैटर्न और आकर्षक डिजाइन में मिल जाती हैं। तो पार्टी-फंक्शन में पहनने के लिए आप बढ़िया कढ़ाईदार या फिर हैवी प्रिंट वाली कुर्ती देख सकती हैं। इन कुर्ती को आप हैवी स्कर्ट, Palazzo सल्वार या फिर शरारा के साथ भी बढ़िया ज्वेलरी और फुटवेयर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Top Five Products
Libas V-Neck Straight Kurta with Salwar
कुर्ती के लिए लिबास ब्रांड काफी जाना माना है, जिसका यह कुर्ता सेट यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया गया है। इस कुर्ता सेट में लॉन्ग और स्ट्रेट फिट स्टाइल वाला कुर्ता, पैरों में पहनने के लिए सलवार और साथ में दुपट्टा मिल रहा है। इसका कुर्ता वी नेक स्टाइल का है, जिस पर कढ़ाई की हल्की डिजाइन बॉर्डर के तरीके से दी गई है। इसका कुर्ता और सलवार दोनों प्लेन और सॉलिड पैटर्न के हैं, लेकिन इसके दुपट्टा पर थोड़ा जरी का काम देखने को मिल रहा है। इस Libas Suit का कुर्ता और सलवार आपको कॉटन ब्लेंड फैब्रिक का है, वहीं दुपट्टा प्योर कॉटन फैब्रिक का है, जिस वजह से यह कुर्ता सेट आपके लिए आरामदायक हो सकता है। इस कुर्ता में 2 पॉकेट मिल रही है, जिसकी वजह से महिलाएं इसमें फोन और चाबी जैसे छोटा-मोटा सामन रख सकती हैं।
01
KALINI V-Neck Zari Mirror Work Kurta with Trousers
पार्टी से लेकर फंक्शन और त्योहार से लेकर शादी के किसी भी फंक्शन तक में इस कु्र्ता सेट को आप स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ हैवी झुमके बहुत अच्छे लग सकते हैं। पार्टी के लिए आकर्षक लुक पाना चाहती हैं, तो इस कुर्ता सेट के साथ हल्का मेकअप और बालों में हेयर स्टाइल कर सकती हैं। इसके गले की डिजाइन वी नेक है, जिस पर जरी मिरर का काम किया गया है। इसका कुर्ता और ट्राउजर दोनों एक रंग का है और दुपट्टा डार्क और अलग रंग का है। इसको अपनी फिटिंग के हिसाब से आप XS से लेकर XXL साइज में ले सकती हैं। विस्कॉफ रेयॉन मटेरियल का यह Kurta Pant पार्टी-फंक्शन में आराम के साथ पहना जा सकता है। वहीं इसका सिल्क ब्लेंड का दुपट्टा भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।
02
Vishudh Pink V Neck Long Sleeves Gotta Patti Kurta
पिंक रंग में आ रही यह कुर्ती डिजाइन सिंपल और सॉलिड पैटर्न की है, जिसे स्टाइल करके आपको काफी एलिगेंट लुक मिल सकता है। इसका कुर्ती पिंक रंग का है, लेकिन इसके साथ नीचे पहनने के लिए जो पैंट दी गई है, वो गोल्डन रंग की है। इस स्ट्रैटफिट वाली कु्र्ती के साथ आपको दुपट्टा नहीं मिल रहा है। इसके कुर्ता की लंबाई काफ लेंथ की है और इसमें लंबी बाजू दी गई है। इस वी नेक डिजाइन वाले कुर्ता-पैंट सेट को आप ऑफिस, कैजुअल या डेली वियर के लिए बेझिझक पहन सकती हैं। ब्रांड द्वारा बताया गया है, कि इस Set Of Kurta को वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है, जिसकी वजह से इसकी देखभाल करना आसान रहता है।
03
Anouk V Neck Sleeveless Bandhani Straight Kurta
अगर वी नेक कुर्ती कुछ अलग स्टाइल और पैटर्न में देख रही हैं, तो यह कुर्ती डिजाइन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। यह खास बांधनी प्रिंट वाली कुर्ती है, जिस पर सुंदर प्रिंट डिजाइन बनी हुई मिल रही है। यह कुर्ती स्लीवलेस है और इसकी लंबाई काफ लेंथ की है। इस कु्र्ती का रंग सी ग्रीन और सफेद का मिश्रण है। इस पर स्ट्रिप्ड डिजाइन दी गई है। यह Straight fit Kurti 100% विस्कॉफ फैब्रिक की है, जिसे आप आराम के साथ ऑफिस से लेकर कैजुअल अवसर पर पहनने के लिए चुन सकती हैं। यह ग्रीन के अलावा आपको मस्टर्ड रंग में भी मिल जाएगी और साइज की बात करें, तो यह XS से लेकर XXL में मिल सकती है।
04
House of Pataudi V-Neck Straight Kurta
ऑफ व्हाइट, ब्लू, पिंक और ऑलिव रंग के विकल्प आपको इस कुर्ता सेट में मिल जाएंगे, जिसे आप पार्टी-फंक्शन में भी पहन सकती हैं। इसका वी नेक डिजाइन वाला कुर्ता है, जिस पर काफी सुंदर कढ़ाई का काम देखने को मिलेगा। इस सूट डिजाइन में 3/4th स्लीव मिल रही है और यह स्ट्रैट फिट स्टाइल का कुर्ता है। इस कुर्ता सेट के कुर्ता, ट्राउजर और दुपट्टा अलग-अलग फैब्रिक के हैं, जिसमें से कुर्ता चंदेरी कॉटन का है, ट्राउजर पॉली क्रीप और दुपट्टा नेट मटेरियल का है। इसमें Floral Print कुर्ती मिल रहा है, लेकिन इसका ट्राउजर प्लेन है। अक्सर महिलाओं को दुपट्टा संभालने में दिक्कत होती है, लेकिन इस कुर्ता सेट में नेट का दुपट्टा है, तो इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस पर सुंदर झुमके या फिर हूप्स पहने जा सकते हैं।
05
वी नेक कुर्ती के साथ कैसी ज्वेलरी पहनी जा सकती है?
महिलाएं कुर्ती के गले के पैटर्न पर बिना ध्यान दिए बस मेल खाती ज्वेलरी के नाम पर हर तरह के ईयररिंग और नेकलेस पहन लेती हैं। जब बात, गोल गले वाली कुर्ती की आती है, तो उसके साथ लगभग हर तरह के गहने मेल खा सकते हैं। लेकिन, जब वी गले वाली कुर्ती की, तो जरूरी नहीं है इनके साथ हर प्रकार के गहने चल जाएं। V Neck साथ लंबा हार नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि उसकी वजह से डिजाइन पूरी तरह से ढक सकती है और आपका लुक खराब हो सकता है। वी गले वाली कुर्ती के साथ आप भारी हार की जगह चोकर या छोटा पेंडेंट पहन सकती हैं। वहीं, दो-तीन लेयर वाली गले की चेन भी इनके साथ काफी जचती हैं। अगर बात की जाए कान की बालियों की तो इस तरह की कुर्तियों के साथ आप छोटे टॉप्स, लटकन या झुमके पहन सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।