Karwa Chauth 2025 पर इन रोज़ गोल्ड ज्वेलरी डिज़ाइन से दिखें और भी स्टाइलिश

करवा चौथ 2025 पर शानदार रोज़ गोल्ड ज्वेलरी के ट्रेंड्स यहां देखें। जानिए खूबसूरत डिजाइन, स्टाइल और पैटर्न, जो आपके Karwa Chauth लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं। नीचे लेख में है खूबसूरत कलेक्शन।
करवा चौथ 2025 के लिए रोज़ गोल्ड ज्वेलरी

करवा चौथ का त्योहार हर भारतीय महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। इस खास मौके पर खूबसूरती को और भी निखारने के लिए सही ज्वेलरी का चुनाव बहुत जरूरी होता है। इस बार Karwa Chauth 2025 में, रोज़ गोल्ड ज्वेलरी का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है, जो पारंपरिकता के साथ स्टाइलिश लुक देती हैं। रोज़ गोल्ड के रंग की चमक हर रंग और लुक के साथ खूबसूरती से मेल खाती है, जो करवा चौथ जैसे खास दिन के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यहां आपको 5 ट्रेंडी ज्वेलरी आइटम लिस्ट में मिल रहे हैं, जो आपके इस दिन को और भी खूबसूरत बना देंगे। लिस्ट में ब्रेसलेट, इयरिंग, रिंग और नेकलेस जैसे आइटम है। इसी तरह फैशन से जुड़ी जानकारी आप स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी पर देख सकती हैं। 

नीचे करवा चौथ पर पहनने के लिए टॉप 5 ट्रेंडी रोज़ गोल्ड ज्वेलरी आइटम देख लें - 

  • Swarovski Una Angelic necklace

    करवा चौथ जैसे खास दिन पर पहनने के लिए यह खूबसूरत और एलिगेंट चोकर नेकलेस बढ़िया पसंद है। यह क्रिस्टल्स से बना है और इसका डिज़ाइन बेहद खास है। इसमें रोज़ गोल्ड-टोन फिनिश की गई है, साथ ही सफेद क्रिस्टल्स और पाव की सुंदर सजावट है। इसकी लंबाई 14 7/8 इंच है, जो बिलकुल सही लुक देती है। इसके साथ एडजस्टेबल लॉब्स्टर क्लिप दी गई है, जिससे इस नेकलेस को पहना आसान हो जाता है। यह नेकलेस करवा चौथ, शादी या किसी खास मौके के लिए बिल्कुल सही पसंद है।

    01
  • Fossil Mop Rose Gold Earring For Women

    ये स्टड इयररिंग एक सुंदर और आकर्षक गहना है, जो रोज़ गोल्ड रंग में आते हैं। इन इयररिंग का मटेरियल स्टेनलेस स्टील है और वहीं धातु ब्रास है, जो इन्हें मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इनके अंदर एम्मोलाइट मोती का इस्तेमाल किया गया है, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। ये इयररिंग करवा चौथ जैसे खास अवसर के लिए एक शानदार विकल्प हैं। इन इयररिंग में पोस्ट और बैक क्लोजर दिया हुआ है, जिससे इनको पहनना आसान और आरामदायक रहता है। इनको आप साड़ी, सूट या वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ पहन सकती हैं। 

    02
  • GIVA 925 Silver Rose Gold Flower Ring

    925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी यह रिंग पूरी तरह से रोज़ गोल्ड प्लेटेड है। इस रिंग के ऊपर AAA+ गुणवत्ता के जिरकोन स्टोन लगाए गए हैं, और रहोडियम ई-कोट की गई है, जिसके चलते यह और भी आकर्षक और टिकाऊ बन जाती है। अगर आपको इस Karwa Chauth कुछ यूनिक और हटके रोज गोल्ड ज्वेलरी चाहिए, तो यह फूल के डिज़ाइन वाली अंगूठी अच्छा विकल्प है। इसकी साइज को आप छोटा-बड़ा कर सकती हैं, जिससे यह सभी ऊँगली की साइज में फिट हो सकती है। इस किट में सफाई के लिए एक मुलायम साफ कपड़ा दिया गया है, जिससे आप अपनी ज्वेलरी की देखभाल कर सकती हैं। GIVA अपने ज्वेलरी पर 6 महीने की वॉरंटी देती है, जो खरीदारी की तारीख से शुरू होती है। इसके अलावा, फ्री लाइफटाइम प्लेटिंग सर्विस भी दी जाती है।

    03
  • Clara 925 Sterling Silver Pendant Jewellery Set

    इस करवा चौथ अगर आपको एक पेंडेंट सेट चाहिए, तो यह Clara 925 स्टर्लिंग सिल्वर अगड़ा पेंडेंट इयरिंग चेन ज्वेलरी सेट बहुत ही सुंदर पसंद है। यह सेट एक आकर्षक और रोज़ गोल्ड प्लेटेड सेट है, जो स्विस जिरकोनिया से सजा हुआ है। इसको 92.5% शुद्ध स्टर्लिंग सिल्वर से बनाया गया है और 925 स्टैम्प लगाई गयी है, जो इसकी गुणवत्ता को प्रमाणित करती है। इसकी चेन 18 इंच लंबी 92.5% शुद्ध स्टर्लिंग सिल्वर से बनी है, जो पेंडेंट सेट के साथ आती है। साथ में इयरिंग पर 2 माइक्रोन मोटी रोज़ गोल्ड प्लेटिंग दी गई है, जो एक खूबसूरत रोज़ गोल्ड लुक देती है। इस सेट को पहनकर करवा चौथ पर आपकी खूबसूरती में चार चाँद लग जायेंगे। 

    04
  • Fossil Women's Mop Rose Gold Bracelet

    हाथों के लिए एक आकर्षक और स्टाइलिश गहना लेना है, तो इस ब्रेसलेट को ला सकती हैं। यह ब्रेसेलट रोज़ गोल्ड-टोन स्टेनलेस स्टील और मदर-ऑफ-पर्ल से बना है, जो इसे एक नाजुक और चमकदार लुक देता है। इसमें ग्लिट्ज़ ऐक्सेंट लगे हुए हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। इसको आप एडजस्टेबल स्लाइडर क्लोज़र की मदद से अपनी कलाई की साइज के अनुसार छोटा या बड़ा कर सकती हैं, जिससे यह बेहद आरामदायक और सुविधाजनक बन जाता है। यह ब्रेसेलट पॉलिश फिनिश के साथ आता है, जिससे इसकी चमक लम्बे समय तक लंबे समय तक बनी रहती है। 5 ग्राम का हल्का वजन और 6.5 इंच की लंबाई के साथ, यह गहना करवा चौथ पर मिनिमल के साथ क्लासी लुक के लिए शानदार पसंद है।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • करवा चौथ का महत्व क्या है?
    +
    करवा चौथ का त्योहार विशेष रूप से भारत में हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर मनाती हैं। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले संगीत, पूजा और उपवासी रहकर शाम को चाँद के दर्शन करने के बाद व्रत खोलती हैं। यह त्यौहार एक प्यार और समर्पण का प्रतीक है और विवाह में एक मजबूत रिश्ते का संकेत है।
  • करवा चौथ पर क्या-क्या खा सकते हैं?
    +
    करवा चौथ के व्रत में महिलाएं दिनभर उपवासी रहती हैं और शाम को चाँद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन व्रति फल, दूध, पानी, व्रत आहार आदि खा सकती हैं। व्रत खोलने के बाद महिलाएं अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेती हैं, जो सामान्यतः साबूदाना खिचड़ी, फलाहारी पकवान होते हैं।
  • क्या करवा चौथ पर पति को गिफ्ट देना चाहिए?
    +
    करवा चौथ एक खास अवसर है जहां पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। इस दिन पति को गिफ्ट देना एक परंपरा नहीं है, लेकिन अगर आप चाहें तो यह अच्छा विचार हो सकता है। आप अपने पति को सूट, शर्ट, घड़ी या कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा।