हल्दी की रस्म में बिखेरेंगे रंग, ये स्टाइलिश Yellow Kurta बने हैं आपके लिए

पीला कुर्ता हल्दी फंक्शन के लिए पारंपरिक और स्टाइलिश, दोनों तरह का लुक देता है। हल्के फैब्रिक के साथ, इसके सुंदर रंग और अलग डिज़ाइन दूल्हे और मेहमान दोनों के लिए इसे एक परफेक्ट विकल्प बनाते हैं। नीचे देखें पुरुषों के लिए Yellow Kurta के 5 बेस्ट ऑप्शन।
हल्दी फंक्शन में पुरुषों के लिए पीला कुर्ते

हल्दी की रस्म शादी के सबसे रंगीन और खुशनुमा पलों में से एक होती है जहां पीले रंग की चमक हर चेहरे पर मुस्कान ले आती है। ऐसे खास मौके पर पुरुषों के लिए Yellow Kurta एक परफेक्ट चुनाव माना जाता है क्योंकि यह पारंपरिक भी लगता है और फोटो में बेहद आकर्षक दिखता है। हल्के कॉटन से लेकर स्टाइलिश एम्ब्रॉयडरी वाले कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं जो दूल्हे और मेहमान दोनों को शानदार लुक देते हैं। पीले रंग के कुर्ते धूल, हल्दी और रोशनी में भी साफ और चमकदार दिखते हैं इसलिए इन्हें हल्दी फंक्शन के लिए खास पसंद किया जाता है। चाहें आप सिंपल और सॉलिड लुक पसंद करते हों या थोड़ा डिजाइन और पैटर्न पीला कुर्ता हर स्टाइल के साथ अच्छा लगता है। हल्दी की रस्म में आराम और स्टाइल दोनों के लिए यह सबसे आसान और सुंदर विकल्प है।

नीचे देखें पुरुषों के लिए खास पीले कुर्तों के 5 बेस्ट ऑप्शन।

  • Majestic Man Ethnic Motifs Embroidered Long Kurta

    कभी-कभी हमें एक ऐसा कुर्ता चाहिए होता है जिसे पहनते ही लगे, वाह, आज तो लुक एकदम परफेक्ट है। यह कुर्ता बिल्कुल वैसा ही है। इसका पॉलिएस्टर-बेस्ड कॉटन मिक्स फैब्रिक बहुत हल्का और आरामदायक है, आप इसे पूरे दिन आराम से पहन सकते हैं। ऊपर से इसमें जो एथनिक मोटिफ वाली कढ़ाई और मंडारिन कॉलर है, वो इसे एक बहुत ही साफ-सुथरा लेकिन स्टाइलिश लुक देता है। लंबी स्लीव्स, बढ़िया फिटिंग वाली सिलाई और दोनों तरफ पॉकेट्स होने से यह काफी काम का भी है। चाहे हल्दी का फंक्शन हो या कोई त्योहार, यह कुर्ता हर मौके पर आसानी से चल जाएगा। इसका फिटिंग भी रेगुलर और कम्फर्टेबल है।

    01
  • Cotton Blend Mens Printed Yellow Kurta Traditional Ethnic for Haldi

    हल्दी जैसे खुशियों से भरे मौके पर ऐसा कुर्ता चाहिए जो देखते ही त्योहार वाला माहौल बना दे। यह येलो प्रिंटड कुर्ता बिल्कुल वैसा ही एहसास देता है। पहनने में हल्का, हवादार कॉटन ब्लैंड फैब्रिक पहनते ही आराम का अहसास करवाता है, खासकर जब पूरा दिन रस्मों में भाग-दौड़ करनी हो। इसके पारंपरिक प्रिंट्स और चमकदार पीले रंग में एक ऐसी ताजगी है कि फोटो में भी लुक एकदम निखर कर आता है। चाहे आप दूल्हे के दोस्त हों, भाई हों या खुद दूल्हा, यह कुर्ता हर किसी पर एक जैसा अच्छा लगता है। स्टाइल करने में भी आसान है। इसे आप चूड़ीदार, पायजामा या किसी भी सिंपल ट्राउज़र के साथ पहनें, लुक तुरंत पूरा और ट्रे़डिशनल दिखने लगता है।

    02
  • DIVISIVE Men's Cotton Blend Slim Fit Kurta

    हल्दी या किसी भी त्योहार के मौके पर अगर आप थोड़े क्लासी दिखना चाहते हैं, पर बहुत ज़्यादा भड़कीले नहीं, तो यह Yellow Kurta एकदम सही है। इसमें लखनऊ स्टाइल की चिकनकारी एम्ब्रॉयडरी और हल्की सी डिटेलिंग इसे बहुत ही खूबसूरत लुक देती है। कॉटन ब्लेंड फैब्रिक हल्का, हवादार और पूरे दिन पहनने में आरामदायक रहता है। इसकी स्लिम फिटिंग इसे मॉडर्न टच देती है, इसलिए यह शादी, पार्टी या फेस्टिव गैदरिंग्स में बिना किसी एक्सट्रा मेहनत के स्मार्ट दिखता है। यह कुर्ता 40 इंच लंबा है और इसमें दो साइड पॉकेट्स भी हैं। अगर आपको रेगुलर फिटिंग पसंद है, तो एक साइज़ बड़ा लेना बेहतर होगा।

    03
  • Weltpocket Men's Cotton Blend Wedding Special Kurta

    अगर आप हल्दी फंक्शन के लिए ऐसा कुर्ता देख रहे हैं जो रोज़ाना पहनने में भी थोड़ा स्टाइलिश लगे, तो यह बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका कॉटन ब्लेंड फैब्रिक पहनने में हल्का और पूरे दिन आरामदायक रहता है। घुटनों तक की लंबाई और फुल स्लीव्स इसे एक साफ़ सुथरा रेगुलर फिट लुक देते हैं, जिसे आप शादी के फंक्शन से लेकर हल्की फुल्की फेस्टिवल गैदरिंग तक आराम से पहन सकते हैं। राउंड नेक के साथ इसका सिलाई वाला फ़िनिश बहुत सुंदर लगता है और प्रिंटेड पैटर्न इसे थोड़ा अलग और मॉडर्न लुक देता है। इसके अलावा, मलबरी सिल्क जैसा एहसास और डिजिटल प्रिंटिंग की वजह से यह भारी न दिखते हुए भी थोड़ा प्रीमियम लगता है।

    04
  • Aaryavar Men's Sequin Embellished Chikankari Kurta

    अगर आपको हल्दी या किसी भी शुभ मौके के लिए ऐसा कुर्ता चाहिए जो देखते ही त्योहार वाला एहसास दे, तो यह चिकनकारी कुर्ता बिल्कुल उस तरह की वाइब दे सकता है। हल्का पीला रंग खुद ही फंक्शन का माहौल बना देता है और ऊपर से चिकनकारी स्टाइल एम्ब्रॉयडरी में हल्के सिक्विन का काम इसे और भी आकर्षक बना देता है। पहनने में इसका फैब्रिक काफी आरामदायक है इसलिए लंबे समय तक बैठना, चलना या रस्मों में शामिल होना सब बिना परेशानी के हो जाता है। इसका स्ट्रेट फिट फॉल और ट्रेडिशनल सेल्फ डिजाइन इसे एक क्लासी लेकिन फेस्टिव लुक देता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हल्दी के लिए सॉलिड येलो कुर्ता अच्छा लगता है?
    +
    हां, सॉलिड येलो का लुक हमेशा क्लासिक माना जाता है और हल्दी की रंगत के साथ बेहद खूबसूरत दिखता है।
  • क्या एम्ब्रॉयडरी वाला येलो कुर्ता भी हल्दी में पहन सकते हैं?
    +
    हां, हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता दूल्हे या नज़दीकी रिश्तेदारों को ज्यादा रॉयल और फोटो फ्रेंडली लुक देता है।
  • हल्दी में पहनने के लिए कौन-सा फैब्रिक ज्यादा आरामदायक रहता है?
    +
    कॉटन या कॉटन ब्लेंड का फैब्रिक हल्का रहता है और पूरे फंक्शन में पहनने के लिए आरामदायक माना जाता है।