पार्टी के लिए परफेक्ट: डिजाइनर Kurti Pant Set With Dupatta जो आपको बनाएंगे स्टार!

दुपट्टा के साथ आने वाले डिजाइनर Kurti Pant Set आजकल महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं, खासकर Party Wear के लिए। आप यहां पर इनका शानदार कलेक्शन देख सकती हैं, जो आपके पार्टी लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।
पार्टी वियर में शामिल करें डिजाइन कुर्ती पैंट सेट विद दुपट्टा

दुप्पट्टे के साथ आने वाले डिजाइनर कुर्ती पेंट सेट एक शानदार विकल्प है जो आपको किसी भी अवसर पर स्टाइलिश और आरामदायक महसूस करा सकता है और साथ ही खूबसूरत लुक भी देगा। हम आपके लिए इनका शानदार कलेक्शन लेकर आए हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध है और आपके पार्टी वियर के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। दुपट्टे के साथ वाले डिजाइन Kurti Pant Set में आपको अनारकली और स्ट्रेट स्टाइल वाले विकल्प भी मिल जाएंगे, जिसमें से आप किसी को भी अपनी पसंद या बॉडी टाइप के अनुसार ले सकती हैं। इन्हें आप पार्टी में स्टेटमेंट ज्वेलरी, हील्स या फ्लैट और शानदार मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। कुर्ती पैंट सेट के साथ आप किसी भी ट्रेडिशनल मौके पर सुंदर दिख सकती हैं और इसे संभालना भी आपके लिए आरामदायक भी रहेगा।

अपने फैशन को अपग्रेड करने के लिए स्टाइल स्ट्रीट कैटेगरी पर क्लिक करें।

नीचे आप दुपट्टे के साथ आने वाले पार्टी वियर डिजाइनर कुर्ती पैंट सेट के ट्रेंडी विकल्प देख सकती हैं-

  • Amazon Brand - Myx Anarkali Kurta Pant Set with Organza Dupatta

    83% विस्कॉस और 17% पॉलिस्टर मटेरियल से बना यह कुर्ती पैंट सेट खूबसूरत ऑर्गेन्जा दुपट्टा के साथ आता है। इसके दुपट्टा में सुंदर गोल्डन रंग का फ्लोरल एंब्राइडरी बॉर्डर दिया गया है। इसमें गहरे लाल के साथ ही रानी पिंक और ऑफ व्हाइट रंग के विकल्प भी आपको मिल सकते हैं। यह ए-लाइन स्टाइल वाले कुर्ता के साथ आता है, जिसमें ¾ आस्तीनों के साथ ही क्रू नेकस्टाइल दिया गया है। कुर्ता के गले पर ज़री, धागों और सिक्वन का खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क किया गया है। इसकी आस्तीनों पर भी आपको सुंदर एंब्राइडरी का काम मिलता है। यह मैचिंग स्ट्रेट फिट पैंट के साथ आता है और इसमें XS से लेकर 7XL तक के साइज उपलब्ध हैं।

    01
  • SHOPPING QUEEN Embroidered Kurta, Pyjama & Dupatta Set

    आपके पार्टी वियर में यह अनारकली कुर्ता पैंट सेट चार चांद लगा सकता है। इसमें काफ तक की लंबाई में आने वाला सुंदर अनारकली कुर्ता मिलता है, जिस पर गोल्डन सिक्वन के साथ खूबसूरत एंब्राइडरी वर्क किया गया है। इस कुर्ता सेट में मिलने वाला फ्लोरल प्रिंटेड दुपट्टा मैचिंग लटकन और लेस के साथ आता है, जो आपको प्रीमियम एहसास देने का काम कर सकता है। इसके अनारकली कुर्ता का गला गोल और आस्तीनें लंबी हैं। यह कुर्ता और पैंट सिल्क फैब्रिक से बने हैं, जो देखने में लग्जरी लगने के साथ ही पहनने पर आरामदायक हो सकता है। इसमें आपको वाइन और पर्शियन ब्लू दो रंगों के विकल्प मिल सकते हैं।

    02
  • INDO ERA Straight Kurta Pant with Dupatta Set

    खूबसूरत गुलाबी रंग में आने वाला यह कुर्ता पैंट सेट INDO ERA ब्रांड का है, जो कि रेयॉन मटेरियल से बना है। इसमें आपको स्ट्रेट स्टाइल वाले कुर्ता के साथ ही मैचिंग पैंट और खूबसूरत ऑर्गेन्जा दुपट्टा मिलता है। यह XS से लेकर 4XL तक के साइज में मिल सकता है। वहीं, इसका कुर्ता काफ लेंथ में आता है और इसमें एंब्राइडर्ड बॉर्डर के साथ आने वाली ¾ आस्तीनें दी गई हैं। कुर्ता का गला गोल है, जिसके आस-पास आकर्षक एंब्राइडरी वर्क भी किया गया है। कुर्ते पर छोटा-छोटा बूटी वर्क भी देखने को मिलता है। इस कुर्ता सेट में आपको लेवेंडर, टील, काला, पर्पल, मस्टर्ड, लाल और रस्ट जैसे कई रंग मिल सकते हैं।

    03
  • Naixa Women's Straight Kurta with Pant and Dupatta

    यह कुर्ती पैंट सेट पर्पल, पिंक और स्काई तीन खूबसूरत रंगों में उपलब्ध हैं, जो कि पार्टी लुक के लिए अच्छे हो सकते हैं। इसमें स्टाइलिश वी-आकार के गले के साथ आने वाला स्ट्रेट कुर्ता मिलता है। कुर्ते के गले, आस्तीन बॉर्डर और नीचे के बॉर्डर पर गोल्डन रंग का हल्का एंब्राइडरी वर्क किया गया है। वहीं, इसमें ¾ आस्तीनों के साथ ही काफ तक आने वाली लंबाई मिलती है। यह मैचिंग पैंट के साथ आता है, जिसकी मोहरी पर भी एंब्राइडरी वर्क देखने को मिलता है। इसके साथ आपको सुंदर लहरिया पैटर्न वाला गहरे रंग का दुपट्टा मिलता है, जिसपर आकर्षक गोल्डन एंब्राइडरी बॉर्डर वर्क किया गया है। इसका कुर्ता-पैंट विस्कॉस और दुपट्टा सिल्क मटेरियल से बना है।

    04
  • Libas Silk Blend Straight Kurta With Trousers and Dupatta

    Libas ब्रांड के इस कुर्ता पैंट सेट के साथ आपको खूबसूरत सिल्क दुपट्टा मिलता है। यह क्लासी बेज रंग में आता है, जो दिन हो या रात किसी भी समय की पार्टी में अच्छा लग सकता है। इसमें सिल्क ब्लेंड से बना स्ट्रेट कुर्ता और पैंट मिलती है। इस कुर्ता सेट में आपको XS से लेकर 2XL तक के अलग-अलग साइज मिल सकते हैं। इसका कुर्ता तीन चौथाई लंबाई वाली आस्तीनों के साथ आता है और इसमें खूबसूरत वॉवेन डिजाइन और एंब्राइडरी वर्क भी मिलता है। कुर्ते में लेस बॉर्डर के साथ आने वाला आकर्षक वी-गला दिया गया है। रेगुलर फिट वाला यह सूट सेट बॉडी पर अच्छी और आरामदायक फिटिंग दे सकता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कुर्ती पेंट सेट के साथ कौन सी एक्सेसरीज पहनें?
    +
    कुर्ती पेंट सेट के साथ आप स्टेटमेंट ज्वेलरी, हील्स, क्लच, स्कार्फ और बेल्ट पहन सकती हैं। अपनी व्यक्तिगत शैली के अनुसार एक्सेसरीज चुन सकती हैं।
  • पार्टी के लिए किस प्रकार का कुर्ती पेंट सेट सबसे अच्छा है?
    +
    पार्टी के लिए रेशम, ब्रोकेड या मखमल जैसे शानदार कपड़े से बना कुर्ती पेंट सेट सबसे अच्छा हो सकता है। कढ़ाई या अन्य पैटर्न वाले डिजाइन चुने जा सकते हैं।
  • पार्टी वियर के लिए सबसे लोकप्रिय कुर्ती पैंट सेट डिजाइन कौन से हैं?
    +
    आजकल अनारकली, शरारा और स्ट्रेट कट कुर्ती पैंट सेट काफी ट्रेंड में हैं।