हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। यह सावन का मौसम 9 जुलाई तक चलेगा। वैसे तो इस समय हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है लेकिन आप हरे जैसे गहरे रंग के पारंपरिक कपड़े इस दौरान नहीं पहनना चाह रही हैं तो सफेद रंग के कपड़ों का चयन कर सकती हैं। पूजा-अर्चना के वक्त सफेद रंग भी अच्छा माना जाता है। ऐसे में यहां Sawan 2025 स्पेशल सफेद रंग के कुर्ता सेट के 5 सुंदर विकल्प दिए गए हैं। आपके लिए लिबास-GoSriKi जैसे नामी ब्रांड्स के विकल्प दिए गए हैं जो कि पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक हो सकते हैं तो इन्हें व्रत के दौरान भी पहन सकती हैं। सफेद रंग में भी एक तो नॉर्मल और दूसरा ऑफ-व्हाइट रंग के Kurta Set भी अपने लिए चुन सकती हैं। हल्का रंग होने की वजह से इन सूट को आप गर्मी से लेकर बारिश के मौसम में दौरान भी स्टाइल कर सकती हैं। तो देर किस बात की? आप भी इन कुर्ता सेट को अपने स्टाइल वॉल्ट का हिस्सा बना सकती हैं।
सावन सीजन में सफेद रंग के कुर्ता सेट को स्टाइल कैसे किया जाए?
क्या आपके कलेक्शन का नया सफेद कुर्ता सेट आप इस सावन के मौसम में पहनने का मन बना रही हैं? लेकिन कैसे स्टाइल करना है यह समझ नहीं आ रहा? चिंता करने की कोई बात नहीं है, हम आपके लिए कुछ स्टाइलिंग टिप्स लेकर आए हैं।
- बॉटम वियर: कुर्ता की खासियत होती है कि उसके साथ अलग-अलग तरह के बॉटम वियर पहने जा सकते हैं। ऐसे में आप इनके साथ सिंपल और स्टाइलिश लुक चाहिए तो प्लाजो, पैंट या लेगिंग के साथ। सावन के हिसाब से तो इसे आप स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। बॉटम वियर के रंग की बात करें, तो सफेद, क्रीम या कुर्ता से मैचिंग में ही कुछ देखना चाहिए।
- दुपट्टा: सफेद रंग के कुर्ता के साथ एक बात सबसे अच्छी होती है कि इसके ऊपर आप कई रंग के दुपट्टा डाल सकती हैं। जैसे इनके साथ लाल, नीला, पीला, हरा और काला हर रंग का दुपट्टा चल जाता है। अगर कुर्ती सेट के साथ मिल रहा दुपट्टा पसंद नहीं आ रहा है तो कुछ कॉन्ट्रास्ट रंग में दुपट्टा डाल सकती हैं। वहीं, दुपट्टा को ड्रैप करने के तरीके पर भी ध्यान दिया जा सकता है।
- श्रग और स्टॉल: अपना लुक क्लासी बनाने के लिए सफेद कुर्ता के ऊपर आप मल्टीकलर या फिर किसी एक रंग का श्रग डाल सकती हैं। वहीं, दुपट्टा पहनने का मन नहीं है, तो फिर स्टॉल को गले के आर-पार बांधा जा सकता है।
- फुटवेयर: इनके साथ कढ़ाईदार जूती, फ्लैट, हील्स, सैंडल्स, कोल्हापुरी चप्पल या फिर कुछ अलग डिजाइन वाली चप्पल भी पहन सकती हैं।
- मेकअप: इनके साथ कुछ हल्का मेकअप लुक रख सकती हैं जिसमें ब्लश का अपने गाल पर जरूर इस्तेमाल करें आपको अच्छा लुक मिल सकता है। इसके अलावा फाउंडेशन, पाउडर, काजल और लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
Libas Women's Cotton Kurta Sets
आप ऑफ व्हाइट रंग में भी अपने लिए अगर विकल्प देखना चाहती हैं तो LIBAS ब्रांड का यह कुर्ता सेट अपने लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए देख सकती हैं। यह दिखने में काफी सुंदर है जिस पर कढ़ाई का काम किया गया है। इस कुर्ता सेट में ऊपर पहनने के लिए स्ट्रैट फिट स्टाइल का कुर्ता, बॉटम वियर में प्लाजो और दुपट्टा मिल रहा है। White Kurta Set में नीचे की तरफ वहीं, प्लाजो और पूरे दुपट्टा पर मिरर वर्क भी किया गया है। इसके साथ ज्वेलरी में कुछ क्रीम या पर्ल संबंधित ही पहने बहुत अच्छा लुक मिल सकता है। इस पर हूप्य या फिर कुंदन ईयररिंग और नेकलेस भी अच्छा लग सकता है। यह कुर्ता सेट पहनने में आरामदायक रहेगा क्योंकि यह कॉटन फैब्रिक से बना है।
01
GoSriKi Women's Rayon Blend Kurta Set
महिलाओं के बीच कैजुअल घूमने जाने या रोजाना में पहनने के लिए पैंट बॉटम वियर के साथ कुर्ता काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी कुछ ऐसा विकल्प देथ रही हैं, तो GoSriKi का यह सूट रोजाना से लेकर ऑफिस तक पहनने के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसके साथ फिटिंग की दिक्कत नहीं होगी क्योंकि यह S से लेकर 5XL साइज ऑप्शन में मौजूद है। इसका कुर्ता स्ट्रैटफिट स्टाइल का है। साथ ही इसमें नीचे पहनने के लिए पैंट दिया गया है। इसके साथ एक्सेसरीज में एक टोट बैग या फिर अन्य पंसदीदा स्टाइल का हैंडबैग लेकर चल सकती हैं। इसके फैब्रिक की बात करें, तो यह रेयॉन ब्लेंड मटेरियल से बना है जो पहनने में मुलायम और हल्का अनुभव दे सकता है।
02
Nermosa Women Cotton Kurta Pant With Dupatta
यह कुर्ता पैंट सेट है जिसमें कुर्ता के साथ प्रिंट पैटर्न का पैंट दिया गया है। जो कि पहनने में आरामदायक हो सकता है। इसका कुर्ता रेगुलर स्टाइल का है लेकिन इसमें वी-नेक डिजाइन दी गई है। यह प्रिंटेड कुर्ता सेट है जिस पर खास ब्लॉक प्रिंट बना हुआ मिलता है जिसकी वजह से यह अन्य मौजूद विकल्प से अलग है। यह 100% विस्कॉफ फैब्रिक से बना है जिसकी कपड़ा पहनने में काफी हल्का रहता है। इस Kurta Set का दुपट्टा चंदेरी कॉटन मटेरियल का है तो इसे संभालने में अक्सर दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ सफेद या क्रीम रंग की हल्की हील वाली सैंडल्स के साथ अपना लुक पूरा कर सकती हैं। वहीं, हील्स के अलावा जूती या चप्पल भी डाल सकती हैं।
03
Arayna Women's Kurti Palazzo Pants Set with Dupatta
सावन के मौसम में पहनने के लिए यह एक स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प हो सकता है। दरअसल, यह 100% कॉटन कपड़े से तैयार किया गया है तो इसे चिपचिप वाली गर्मी के दौरान भी पहना जा सकता है। सावन का समय मानसून का ही होता है जिसमें उमस की दिक्कत ज्यादा होती है, लेकिन यह ब्रिथेबल यानी हवा आर-पार होने वाला कपड़ा है तो उस समय में भी आराम के साथ पहना जा सकता है। यह एक प्लाजो कुर्ता सेट है जिसमें बॉटम वियर में पहनने के लिए आपको प्लाजो मिल रहा है। अगर कभी प्लाजो के साथ मन नहीं किया तो आप इसे पैंट या स्कर्ट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें वी नेक गला दिया गया है।
04
GoSriKi Women's Kurta & Pant
यह प्रिंटेड कुर्ता सेट है जिसे आप रोजाना, ऑफिस, कॉलेज या फिर कैजुअल घूमने जाने के दौरान भी पहन कर जा सकती हैं। इसके साथ चंक/सिल्वर ईयररिंग भी अच्छे लग सकते हैं। इसमें कुर्ता और पैंट मिल रहा है। इसका कुर्ता A Line स्टाइल का है और इसमें वी नेक गला दिया गया है। आस्तीन की बात करें, तो इसमें 3/4th स्लीव दी गई है। ब्रांड द्वारा बताया गया है कि इस कुर्ता सेट को धोने के लिए इसे ड्राई क्लीन के लिए ही देना चाहिए। यह Kurta Design बस सफेद रंग में मिल रहा लेकिन साइम के मामले में यह आपको S से लेकर 5XL साइज में मिल जाएगा, जिसे अपनी फिटिंग के हिसाब से चुन सकती हैं। यह विस्कॉफ और रेयॉन इन दोनों फैब्रिक से मिलकर तैयार हुआ है।
05
सफेद रंग के कुर्ता सेट के साथ क्या एक्सेसरीज सही लगेगी?
सफेद कुर्ता सेट के स्टाइल करने के बाद अक्सर महिलाएं एक्सेसरीज पर अटक जाती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं तो यहां आपके लिए जानकारी दी गई है-
- इनके साथ ज्वेलरी पहनने की बात करें, तो इनके साथ हैवी ईयररिंग पहनकर भी अपना लुक खास बना सकती हैं। इनके साथ ईयररिंग में आप कुंदन या फिर चांदबाली स्टाइल के कुंडल पहन सकती हैं। पर्ल वाले लटकन या भी छोटे ईयररिंग भी अच्छे लग सकते हैं।
- वहीं, आपको कुछ फ्यूजन लुक चाहिए तो आप चंक/सिल्वर ज्वेलरी पहनी जा सकती है जिसमें चंक झुमके, गले में चौकर, हाथ में चूड़ियां और अंगूठियां भी पहनी सकती हैं।
- लुक को पूरा करने के लिए एक स्टाइलिश हैंडबैग या स्लिंग बैग भी लेकर चल सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।