अब कार में भी वायरलेस का जादू! देखें ये 5 बेहतरीन Android Auto और Apple CarPlay अडैप्टर

वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले अडैप्टर्स वायर्ड कनेक्शन को वायरलेस बनाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। इनका काम कार के मौजूदा USB बेस्ड सिस्टम पर निर्भर करता है। एंड्राइड ऑटो और कारप्ले दोनों के लिए कार, फोन और अडैप्टर की कंपैटिबिलिटी जांचना जरूरी है।
टॉप 5 वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay अडैप्टर
टॉप 5 वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay अडैप्टर

हर बार कार में बैठकर फोन को USB केबल से जोड़ना जरूरी नहीं होना चाहिए, खासकर तब जब कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले से वायर्ड एंड्राइड ऑटो या वायर्ड एप्पल कारप्ले पर चलाता हो। वायरलेस अडैप्टर इसी कनेक्शन को बिना केबल के इस्तेमाल करने का तरीका देता है। अडैप्टर कार के USB पोर्ट से जुड़ता है और फोन के साथ वायरलेस कनेक्शन तैयार करता है। Android Auto के लिए कार या स्टीरियो का एंड्राइड ऑटो सपोर्ट करना जरूरी है, जबकि वायरलेस कनेक्शन के लिए फोन में 5GHz वाई-फाई सपोर्ट भी जरूरी है।  Apple CarPlay में भी कार का कारप्ले सपोर्ट जरूरी है और वायरलेस कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ और वाई-फाई दोनों काम करते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें कार में वायरलेस कनेक्शन के लिए 4 बेहतरीन एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले अडैप्टर।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • CRUST AutoLink W30 Wireless CarPlay & Android Auto Adapter

    हर बार फोन की केबल लगाने की झंझट खत्म हो सकती है

    • कार में वायर्ड CarPlay या Android Auto पहले से है, लेकिन हर सफर की शुरुआत फोन को USB केबल से जोड़कर करनी पड़ती है। यह अडैप्टर उसी सेटअप को वायरलेस कनेक्शन में बदलने के लिए बनाया गया है। इसे कार के USB पोर्ट में लगाकर iPhone या Android फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। 
    • इसका फायदा खासकर उन लोगों को मिलता है जो छोटी दूरी की ड्राइव में भी बार-बार केबल निकालना नहीं चाहते। प्लग एंड प्ले सेटअप के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं है। मेटल बॉडी इसे छोटा और साफ लुक देती है, जबकि USB कनेक्शन इसे मौजूदा कार सिस्टम के साथ इस्तेमाल करने में आसान रखता है। 
    01
  • Ambrane 3-in-1 CarPlay & Android Auto Adapter

    कार की स्क्रीन पर सिर्फ फोन कनेक्शन से आगे भी काफी कुछ

    • कार में वायर्ड कारप्ले होने के बाद भी कुछ लोग स्क्रीन पर सिर्फ नेविगेशन और म्यूजिक तक सीमित नहीं रहना चाहते। यह 3-इन-1 अडैप्टर वायर्ड कारप्ले को वायरलेस बनाते हुए एंड्रॉइड ऑटो और इनबिल्ट YouTube तथा Netflix भी देता है। 4GB RAM और 32GB ROM ऐप्स चलाने के लिए स्टोरेज और मेमोरी देते हैं।
    • लंबी ड्राइव में फोन की स्क्रीन पर निर्भर रहने के बजाय मीडिया सीधे कार के डिस्प्ले पर चलाया जा सकता है। इसमें TF कार्ड स्लॉट भी है, जिससे ऑफलाइन वीडियो और म्यूजिक चलाने का विकल्प मिलता है। USB A और Type C दोनों कनेक्शन मिलने से अलग-अलग कार पोर्ट के साथ इसे लगाना आसान रहता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dyazo 2-in-1 Wireless Car Adapter

    कार की स्क्रीन पर सिर्फ फोन कनेक्शन तक क्यों रुकें

    • कुछ कारों में इंफोटेनमेंट स्क्रीन अच्छी होती है, लेकिन इस्तेमाल वायर्ड कारप्ले या एंड्राइड ऑटो तक सीमित रहता है। यह 3-इन-1 अडैप्टर उस अनुभव को आगे ले जाता है। वायर्ड कनेक्शन को वायरलेस बनाने के साथ इसमें यूट्यूब और नेटफलिक्स जैसे ऐप चलाने की सुविधा भी मिलती है। USB A और Type C दोनों कनेक्शन मिलने से अलग कारों में लगाना भी आसान रहता है।
    • वीडियो या दूसरे मीडिया को अपने हिसाब से रखने के लिए इसमें TF कार्ड स्लॉट दिया गया है। प्लग एंड प्ले डिजाइन के कारण इस्तेमाल शुरू करने के लिए मुश्किल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। इस तरह यह सिर्फ केबल हटाने वाला अडैप्टर नहीं रह जाता, बल्कि कार की मौजूदा स्क्रीन में मनोरंजन के ज्यादा विकल्प जोड़ता है।
    03
  • pTron CarSync X1 2-in-1 Wireless Carplay Receiver

    केबल हटे, लेकिन कार का मौजूदा सिस्टम वैसा ही रहे

    • नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन लगवाने के बजाय अपनी कार के मौजूदा सिस्टम को ही वायरलेस बनाना ज्यादा आसान रास्ता है। यह अडैप्टर फैक्ट्री से दिए गए वायर्ड Apple CarPlay और एंड्रॉइड ऑटो को वायरलेस कनेक्शन में बदलता है। USB-A और टाइप-सी दोनों पिन मिलने से कार के पोर्ट के हिसाब से कनेक्शन किया जा सकता है। इसे चलाने के लिए अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती।
    • रोज की ड्राइव में कनेक्शन की स्टेबिलिटी ज्यादा मायने रखती है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 6 दिए गए हैं, जो फोन और कार के बीच वायरलेस लिंक को मैनेज करते हैं। छोटा और हल्का डिजाइन डैशबोर्ड के पास ज्यादा जगह नहीं घेरता, जबकि LED इंडिकेटर कनेक्शन दिखाता है।
    04
  • OTTOCAST Play2Video Pro 2025

    कार की स्क्रीन को सिर्फ नेविगेशन तक सीमित क्यों रखें

    • लंबी ड्राइव में कार की स्क्रीन पर सिर्फ नेविगेशन और फोन कॉल ही क्यों रहें? यह अडैप्टर वायर्ड कारप्ले वाले सिस्टम को वायरलेस कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो में बदलने के साथ Netflix, YouTube, Spotify और IPTV जैसे ऐप भी पहले से देता है। यानी फोन की स्क्रीन पर निर्भर हुए बिना कार के डिस्प्ले पर मनोरंजन के ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
    • ट्रैवलिंग में बार-बार फोन कनेक्ट करने की जरूरत न पड़े, इसके लिए इसमें ऑटो रीकनेक्शन दिया गया है। डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्शन वायरलेस इस्तेमाल को सही बनाता है, जबकि USB से लोकल वीडियो और म्यूजिक भी चलाए जा सकते हैं। 
    05

   

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले अडैप्टर क्या करते हैं?
    +
    यह अडैप्टर कार के वायर्ड एंड्राइड ऑटो या एप्पल कारप्ले कनेक्शन को वायरलेस कनेक्शन में बदलने के लिए इस्तेमाल होता है। इसे कार के USB पोर्ट में लगाने के बाद कंपैटिबल फोन को बिना USB केबल के कनेक्ट किया जा सकता है।
  • क्या हर कार में वायरलेस एड्राइंड ऑटो काम करता है?
    +
    नहीं, कार या स्टीरियो में पहले से वायर्ड एंड्राइड ऑटो सपोर्ट होना जरूरी है। Android Auto के अनुसार वायरलेस इस्तेमाल के लिए कार कंपैटेबिल कार या स्टीरियो और कंपैटेबिल फोन चाहिए। इसलिए अडैप्टर लेने से पहले कार की अनुकूलता जांचनी चाहिए।
  • वायरलेस एंड्राइड ऑटो के लिए फोन में क्या चाहिए?
    +
    वायरलेस एंड्राइड ऑटो के लिए अनुकूल एंड्राइड फोन, एक्टिव डेटा प्लान और 5GHz वाई-फाई सपोर्ट चाहिए। Google के अनुसार Android 11 या उससे नए वर्जन वाले कंपैटेबिल फोन वायरलेस एंड्राइड ऑटो चला सकते हैं।
  • क्या iPhone के साथ वायरलेस कारप्ले अडैप्टर इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    यह अडैप्टर के प्रकार और कार के मौजूदा सिस्टम पर निर्भर करता है। एप्पल के अनुसार कारप्ले के लिए कार का CarPlay सपोर्ट जरूरी है। वायरलेस कारप्ले में iPhone का ब्लूटूथ और वाई-फाई चालू होना चाहिए।
  • क्या वायरलेस अडैप्टर लगाने से कार में एंड्राइड ऑटो या कारप्ले जुड़ जाता है?
    +
    अगर कार में पहले से अनुकूल वायर्ड एंड्राइड ऑटो या Apple CarPlay मौजूद है, तो अडैप्टर उस कनेक्शन को वायरलेस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।