दिवाली पर घर लाएं ये 5 रॉयल ओपेलवेयर Dinner Sets: मेहमान भी कहेंगे ‘वाह, क्या शाही पसंद है!’

दिवाली में मेहमानों को खाना परोसने के लिए बढ़िया डिनर सेट चाहिए, तो देखिए यहां ओपलवेयर डिनर सेट के 5 बढ़िया विकल्प। खूबसूरत डिजाइन वाली प्लेट और कटोरियाँ न केवल डाइनिंग टेबल की शोभा बढ़ाने में मदद करेंगी बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेंगी।
दिवाली के लिए ओपलवेयर डिनर सेट
दिवाली के लिए ओपलवेयर डिनर सेट

दिवाली खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ समय बिताने का त्योहार है। इस खास मौके पर जब घर में मेहमान आते हैं, तो स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ उसे खूबसूरती से परोसना भी बहुत मायने रखता है। ऐसे में रॉयल ओपलवेयर डिनर सेट आपकी Diwali की मेजबानी को और भी खास बना सकता है। Opalware वाले Dinner Sets अपने आकर्षक डिज़ाइन, सुंदर फिनिश और हल्केपन के लिए पसंद किए जाते हैं। इनकी खूबसूरत प्लेटें, कटोरियाँ और सर्विंग बाउल खाने की टेबल को एक शानदार लुक दे सकते हैं। चाहे आप मेहमानों के लिए पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोस रहे हों या परिवार के साथ खास डिनर का आनंद ले रहे हों, ये डिनर सेट हर अवसर पर अच्छे लग सकते हैं। 

देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां -

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Larah by Borosil 35 Pieces Red Bud Opalware Dinner Set for Family of 6

दिवाली में मेहमानों की मेजबानी के लिए इसे क्यों चुनें? 

  • सफेद बेस पर लाल और नाजुक फ्लोरल मोटिफ डिजाइन वाला यह डिनर सेट दिवाली की सजावट, दीयों और रोशनी के माहौल के साथ खूबसूरती से मेल खा सकता है। 
  • दिवाली पर मेहमान अलग-अलग समय पर आते हैं। यह सेट 100% माइक्रोवेव सेफ है, जिससे खाना सीधे प्लेट या बाउल में तुरंत दोबारा गर्म किया जा सकता है। पार्टी खत्म होने के बाद इसे डिशवॉशर में धोना भी सुरक्षित और झंझट-मुक्त है।
  • 35 पीस में आने वाला यह सेट 6 लोगों के लिए बढ़िया रहेगा जिसे त्योहार में खाना परोसने से लेकर रोजाना खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
01

CELLO Tropical Lagoon Dazzle Series Opalware Dinner Set

दिवाली में मेहमानों की मेजबानी के लिए इसे क्यों चुनें?

  • 18 पीस में आने वाले CELLO के इस डिनर सेट में 10 इंच के 6 प्लेट, 7 इंच के 6 कॉर्टर प्लेट, 150ml के 6 वेज बाउल दिए गए हैं जिन्हें आप रोजाना से लेकर त्योहार वाले दिनों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • दिवाली के दिन मिठाइयां, ग्रेवी और तेल-मसाले वाले पकवान खूब बनते हैं। इस ओपलवेयर Dinnerware Sets की सतह काफी चिकनी है, जिससे इस पर मसालों या हल्दी के जिद्दी दाग नहीं पड़ेगे और पार्टी बाद आपको धोने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ेगा।
  • कांच और चीनी मिट्टी के बर्तनों के मुकाबले यह काफी मजबूत, स्क्रैच-रेसिस्टेंट और चिप-रेसिस्टेंट है। साथ ही, यह वजन में बहुत हल्का है, जिससे मेहमानों को खाना सर्व करने में आसानी होगी।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Novo By La Opala Opalware Dinner Set 18 Pcs for Family of 4

दिवाली में मेहमानों की मेजबानी के लिए इसे क्यों चुनें?

  • फ्लोरल डिज़ाइन वाला यह डिनर सेट बोन-ऐश फ्री मटेरियल से बना हुआ है जो इसे पूजा-पाठ के दिनों में भी इस्तेमाल के लिए सही विकल्प बना सकता है। 
  • त्योहारों के दौरान बार-बार स्नैक्स, मिठाइयां और खाना परोसना पड़ता है। भारी सेरेमिक या कांच के बर्तनों की तुलना में यह सेट काफी हल्का है, जिससे मेहमानों के सामने ट्रे में लेकर आना-जाना बेहद सुविधाजनक बन सकता है। 
  • पार्टी और मेहमानों की चहल-पहल में बर्तनों के आपस में टकराने या चटकने का डर रहता है। यह सेट टफन्ड ओपल ग्लास से तैयार किया जाता है, जो सामान्य कांच की तुलना में अधिक मजबूत और ब्रेक-रेसिस्टेंट होता है।
03

CELLO Amber Gold Divine Series Opalware Dinner Set

दिवाली में मेहमानों की मेजबानी के लिए इसे क्यों चुनें?

  • एम्बर गोल्ड बॉर्डर और चमकदार फिनिश वाला यह डिनर सेट न सिर्फ दिवाली जैसे त्योहार पर आपके डाइनिंग टेबल की शोभा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं बल्कि आम दिनों में भी मेहमानों की वाहवाही लूटने में मदद करेंगे। 
  • 33 पीस का यह Crockery Set 6 सदस्यों के लिए बना हुआ है। इसमें फुल प्लेट्स, क्वार्टर प्लेट्स, वेज बाउल्स, सूप बाउल्स और सर्विंग बाउल्स शामिल हैं, जिससे स्नैक्स से लेकर भोजन तक बार-बार अलग बर्तन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • आपको बता दें, सेरेमिक या कांच के मुकाबले ओपलवेयर वजन में हल्का होता है और इसके चटकने का डर भी कम होता है।
04

Classique By La Opala Opalware Dinner Set

दिवाली में मेहमानों की मेजबानी के लिए इसे क्यों चुनें?

  • दिवाली पर आमतौर पर पूरा परिवार एक साथ भोजन करता है। 53 पीस का यह सेट 8 लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें फुल प्लेट, क्वार्टर प्लेट, वेज बाउल, सूप बाउल, सर्विंग बाउल और प्लैटर शामिल हैं। 
  • भारी क्रॉकरी को टेबल तक सर्व करना थका देने वाला होता है, जबकि यह सेट काफी लाइटवेट है। साथ ही, इसका मटीरियल 100% नॉन-पोरस है, जिसका मतलब है कि दिवाली के तीखे, तेल और हल्दी वाले भारतीय व्यंजन भी इस पर कोई पीला दाग या गंध नहीं छोड़ेगा। 
  • माइक्रोवेव और डिशवॉशर सेफ होने की वजह से अगर आप इसमें रखकर खाना गर्म करते हैं तो भी यह खराब नहीं होगा और इसे आसानी से धोया भी जा सकता है।
05

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रॉयल ओपलवेयर डिनर सेट दिवाली की मेजबानी के लिए अच्छा विकल्प क्यों है?
    +
    रॉयल ओपलवेयर डिनर सेट अपने सुंदर डिज़ाइन और आकर्षक लुक के कारण दिवाली की मेजबानी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें खाना परोसने से आपकी डाइनिंग टेबल और भी खूबसूरत दिखेगी।
  • ओपलवेयर डिनर सेट में कौन-कौन से बर्तन मिलते हैं?
    +
    डिनर सेट में आमतौर पर प्लेटें, कटोरियां और सर्विंग बाउल जैसे बर्तन शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बर्तनों की संख्या और प्रकार सेट के मॉडल पर निर्भर करते हैं। कई सारे सेट में चम्मच भी उपलब्ध होते हैं।
  • क्या रॉयल ओपलवेयर डिनर सेट रोज़ाना इस्तेमाल किया जा सकता है?
    +
    ओपलवेयर डिनर सेट का इस्तेमाल रोज़ाना खाने के लिए भी किया जा सकता है। इसकी सही देखभाल करने से यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है।
  • क्या रॉयल ओपलवेयर डिनर सेट दिवाली पर गिफ्ट करने के लिए अच्छा है?
    +
    आपको बता दें, दिवाली पर परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों को डिनर सेट गिफ्ट करना एक उपयोगी और सुंदर विकल्प माना जाता है। यह ऐसा उपहार है जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा के भोजन और खास मौकों पर किया जा सकता है।