अब हर धुलाई में बचाएं पैसे और समय: हाई प्रेशर Car Washer Pumps से होगी डीप क्लीनिंग

घर पर कार धोने के लिए हाई प्रेशर Car Washer में दबाव के साथ पानी का फ्लो, नोजल और पानी के सोर्स की सुविधा देखना जरूरी है। करीब 120 से 150 बार का दबाव और पर्याप्त पानी का फ्लो कार की सामान्य बाहरी सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू मॉडल में देखा जाता है।
घर पर गाड़ी की सफ़ाई के लिए हाई-प्रेशर कार वॉशर पंप
घर पर गाड़ी की सफ़ाई के लिए हाई-प्रेशर कार वॉशर पंप

घर पर कार की डीप क्लीनिंग के लिए High Pressure Washer सामान्य पाइप के मुकाबले ज्यादा प्रेशर वाली पानी की धार देता है, जिससे सड़क की मिट्टी, धूल और जमी गंदगी हटाना आसान हो सकता है। अमेज़न पर उपलब्ध घरेलू मॉडल में करीब 100 से 160 बार तक दबाव और लगभग 5 से 10 लीटर प्रति मिनट पानी का फ्लो देखने को मिलता है। लेकिन केवल ज्यादा दबाव वाली मशीन चुनना जरूरी नहीं है। कार की बाहरी सतह के लिए पानी का फ्लो, स्प्रे नोजल और दबाव को संभालने की सुविधा भी जरुरी हैं। बहुत ज्यादा दबाव का गलत इस्तेमाल पेंट, स्टिकर या ट्रिम को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ घरेलू मॉडल बाल्टी या टैंक से पानी खींचने की सुविधा भी देते हैं, इसलिए घर में सीधे नल का दबाव कम होने पर भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें घर पर कार की डीप क्लीनिंग के लिए 5 बढ़िया हाई-प्रेशर कार वॉशर विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Shakti Technology S3 High Pressure Car Washer Machine

    गाड़ी धोने से आगे, घर की सफाई तक काम

    • घर पर कार या बाइक साफ करते समय पानी की तेज धार गंदगी हटाने में काफी फर्क डालती है। Shakti ब्रांड की तरफ से आने वाले इस वॉशर पंप में 1800W मोटर और 120 बार प्रेशर दिया गया है, जो गाड़ी की सतह से जमा मिट्टी और धूल हटाने के लिए हाई प्रेशर वॉशिंग देता है।
    • इसका इस्तेमाल केवल कार तक सीमित नहीं रहता। मशीन को बाइक और घर की सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग सफाई के कामों के लिए एक ही वॉशर काम आता है।
    01
  • AGARO Supreme High Pressure Car Washer

    लंबी नली, सफाई में ज्यादा पहुंच

    • कार की छत, पहियों के पीछे या घर के बाहरी हिस्से तक पहुंचते समय छोटी नली बार-बार खींचनी पड़ सकती है। AGARO के इस कार वॉश पंप में 8 मीटर आउटलेट होज़ है, जिससे मशीन को एक जगह रखकर भी सफाई के बड़े हिस्से तक पहुंच बनाना आसान होता है। 1800W मोटर और 120 बार प्रेशर गंदगी हटाने के लिए तेज पानी की धार देते हैं।
    • 6.5 लीटर प्रति मिनट फ्लो रेट के साथ यह कार और बाइक के अलावा घर की सफाई में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पोर्टेबल डिजाइन इसे अलग-अलग जगह ले जाने में सुविधा देता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Woscher AquaWash Car Washer

    जमी गंदगी पर तेज पानी की धार

    • कार के पहियों, फर्श या बाइक के हिस्सों पर चिपकी मिट्टी को हाथ से साफ करने में समय लग सकता है। Woscher Aqua Wash में 1800W मोटर के साथ 150 बार का प्रेशर दिया गया है, जिससे पानी की तेज धार से ऐसी गंदगी पर काम करना आसान होता है। कार, बाइक और घर की सफाई के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इस मशीन के साथ मिलने वाली हाई प्रेशर गन पानी की धार को सीधे उस हिस्से तक पहुंचाने में मदद करती है जहां सफाई करनी है। 18 महीने की वारंटी भी दी गई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसका सेटअप ज्यादा भरोसेमंद लगता है।
    03
  • DeReliable 2200W 180Bar High Pressure Washer

    एक मशीन, सफाई के कई काम

    • कार धोने के बाद वही मशीन बाइक, फर्नीचर या घर की दूसरी गंदी सतहों पर भी काम आ जाए तो सफाई का सेटअप ज्यादा आसान हो जाता है। इस Car Washer Machine में 2200W मोटर और 180 बार प्रेशर है, जो जमा गंदगी पर तेज पानी की धार देता है।
    • 10 मीटर होज़ पाइप मशीन से दूर तक सफाई की पहुंच बनाता है, जबकि गनजेट और फोम बोतल कार वॉश के दौरान काम आते हैं। इस तरह अलग-अलग सतहों के लिए बार-बार नया उपकरण निकालने की जरूरत कम पड़ती है।
    04
  • Karcher K 2.360 High Pressure Washer

    घर की सफाई में छोटे सेटअप की जरूरत

    • बड़े सफाई कामों के लिए हर बार भारी मशीन निकालना जरूरी नहीं होता। इस हाई प्रेशर वॉशर में 1400W मोटर, 120 बार प्रेशर और 360 लीटर प्रति घंटे का फ्लो रेट है, जबकि इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे घर के अलग हिस्सों तक ले जाना आसान बनाता है।
    • 6 मीटर होज़ पाइप के साथ इसे कार, बाइक, गार्डन और घर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। कई एक्सेसरीज मिलने से अलग सतहों के हिसाब से सफाई का तरीका बदलना भी आसान रहता है।
    05

  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • घर पर कार धोने के लिए हाई प्रेशर वॉशर क्यों उपयोगी है?
    +
    यह पानी को तेज दबाव के साथ बाहर निकालता है, जिससे धूल, मिट्टी और जमी गंदगी को कार की बाहरी सतह से हटाना आसान हो सकता है।
  • कार की सफाई के लिए कितना प्रेशर काफी है?
    +
    घरेलू कार सफाई में करीब 120 से 150 बार का दबाव इस्तेमाल किया जाता है। सही दबाव कार की सतह और नोजल के इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।
  • क्या ज्यादा बार वाला वॉशर ज्यादा अच्छा होता है?
    +
    जरूरी नहीं। सफाई में दबाव के साथ पानी का पानी का फ्लो भी जरुरी है। बहुत ज्यादा दबाव का गलत इस्तेमाल पेंट, ट्रिम और दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • क्या हाई प्रेशर वॉशर बाल्टी के पानी से चल सकता है?
    +
    कुछ घरेलू मॉडल में सेल्फ प्राइमिंग सुविधा होती है, जिससे बाल्टी या टैंक से पानी लिया जा सकता है। यह सुविधा उन जगहों पर उपयोगी है जहां नल का पानी सीधे उपलब्ध नहीं है।
  • कार धोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    पानी की धार को बहुत पास से एक ही जगह पर लगातार नहीं रखना चाहिए। सही नोजल, उचित दूरी और कंट्रोल दबाव का इस्तेमाल पेंट और ट्रिम को सुरक्षित रखने में मदद करता है।